पूर्व मंत्री ने निगम राहत कोष में दिया 1 लाख का अनुदान..अमर ने कहा.. जनता के साथ हर समय खड़ा हूं..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—कोराना वायरस संक्रमण के बीच जनता के सहयोग में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल लगातार राहत कार्य पहुचाने में सक्रिय है। अमर अग्रवाल ने एक बार फिर सहयोग का हाथ बढ़ाया है। अमर अग्रवाल की तरफ से भाजपा नेताओं ने मेयर रामशरण से मिलकर नगर निगम राहत कोष में एक लाख रूपए का अनुदान दिया ै।
 
             पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अमर अग्रवाल लगातार कोरोना पीड़ितों के सहयोग में खड़े दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को अमर अग्रवाल की तरफ से भाजपा नेताओं ने मेयर से मिलकर नगर निगम राहत कोष में एक लाख रुपये का सहयोग दिया है।
 
               बताते चलें कि अमर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री राहत कोष में भी 1 लाख रुपये का दान दिया है। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन को एक इको वाहन भी मुहैया कराया है। साथ ही वाहन में आने वाले ईंधन, चालक और मेंटेनेंस का खर्च का भी भी जिम्मा उठाया है।
 
             जानकारी हो कि पिछले कुछ दिनों अमर अग्रवाल की इस बात को लेकर आलोचना हो रही थी कि कोरोनावायरस से जारी जंग में तटस्थ की भूमिका में है।  अब तक अमर अग्रवाल ने एक के बाद एक प्रयास करते हुए ना सिर्फ कोरोना पीड़ितों के समर्थन में आग आए हैं। बल्कि लगातार आर्थिक सहयोग देते हुए शासन प्रशासन और कार्यकर्ताओं को उत्साहित भी कर रहे हैं।
 
              इसके अलावा अमर अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिकों से अपील भी की है कि कम से कम 100 रूपये राहत कोष में जमा करें। अमर की अपील पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नगर निगम और मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता राशि जमा करा रहे हैं।
 
          बुधवार को पूर्व एल्डरमैन प्रवीण दुबे, मकबूल अली, राजेन्द्र भण्डारी, दस्तगीर भाभा लाला, आलेख वर्मा, ने बिलासपुर विकास भवन पहुंचकर महापौर रामशरण यादव और निगमायुक्त प्रभाकर पांडे को 1 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि  बिलासपुर में चल रहे राहत कार्यों में हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं। पूर्व मंत्री अग्रवाल ने भी आश्वस्त किया है कि, कोरोना महामारी को लेकर भविष्य में भी बिलासपुर की जनता के लिए सदैव सहृदय उपलब्ध रहेगें।
close