संत ने जगाया ज्ञान का अलख..अमर ने दी एकादशी की बधाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_2417बिलासपुर— प्रदेश के नगरीय निकाय, वाणिज्यिक कर, उद्योग एवं  सार्वजनिक उपक्रम विभाग मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रबोधनी एकादशी तुलसी विवाह की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।  मंत्री  अग्रवाल ने कहा कि, हिन्दु धर्म की मान्यता के अनुसार आज से ही शुभ कार्यो की शुरूवात होती है। हम अपने अच्छे उद्देश्यों के साथ मिलजुलकर आगे बढ़े ऐसी कामना करता हूं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          मंत्री अग्रवाल ने संत शिरोमणी नामदेव जी महराज की 745वीं जयंती की भी बधाई और शुभकामनाएं प्रदेश वासियों को दी है। उन्होंने कहा कि संत नामदेव जी ने समाज सुधार, सामाजिक जागरूकता के लिए देश भर में भ्रमण कर अध्यात्मिक जनजागरण के माध्यम से समाज को एक सूत्र में पिरोने का महान काम किया है।

                                            कुशवाहा समाज के लोगों ने आज नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल से राजेन्द्र नगर स्थित निवास कार्यालय में मिलकर नगर भाजपा पश्चिम मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर सहदेव कश्यप ने अमर अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। कछवाहा समाज के उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में शहर का चहुंमुखी विकास के लिए समाज के सभी लोग मिलजुलकर अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।  इस मौके पर समाज के युवा और वरिष्ठ लोग बंधु भी उपस्थित थे।


close