कोचिंग छात्रों को दिया जाएगा राशन… रिक्शा वालों की मेयर ने मंगायी सूची.. मेयर ने कहा..निगम को दें जानकारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—मेयर रामशरण यादव ने बताया कि निगम ने फैसला किया है कि बाहर से आकर पढ़ाई कर रहे भूखे छात्रों को भी राशन की सुविधा दी जाएगी। चाहे छात्र कोचिंग संस्थानों के हो या फिर कालेज के। मेयर ने यह भी बताया कि रिक्शा वालों की सूची मंगाई गयी है। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। ऐसे लोगों के बीच निगम प्रशासन राशन वितरण का फैसला किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            मेयर ने बताया कि दो एक दिन से यह बात सामने आयी है कि लाकडाउन में कालेज और स्कूली छात्र भी फंसे है। सभी छात्र बाहर के रहने वाले हैं। उनके सामने खाने पीने की संकट उत्पन्न हो गयी है। इसके अलावा ऐसे दिहाड़ी मजदूर भी हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। बहुत मजदूर बाहर से कमाने खाने आए हैं। उन्हें भी सहयोग की सख्त जरूरत है।  

          मेयर ने कहा कि ऐसे लोग फोन के माध्यम से सम्पर्क कर अपनी जानकारी दे। ताकि उन तक नगर निगम की टीम पहुंचकर राशन की व्यवस्था कर सके। मेयर ने बताया कि निगम प्रशासन ने फैसला किया है कि सबसे कमजोर वर्ग रिक्शा चालकों का भी है। उनके सामने भी रोजी रोटी की संकट है। ऐसे लोगों से सम्पर्क का प्रयास किया जा रहा है। निगम ने अभियान चलाकर रिक्शा गैरेज संचालकों से सम्पर्क कर रहा है। ताकि गैरेज से रिक्शा चालकों की सूची की जानकारी मिल सके। उन तक राहत सामग्री पहुंचाने में आसानी हो।

Share This Article
close