कटघोरा में आगामी आदेश तक पूरी तरह लॉकडाउन,दो करोना पॉजिटिव मिलने के बाद कलेक्टर की कार्रवाई

Shri Mi
2 Min Read

कटघोरा।कटघोरा मैं कोरोना का दूसरा केस पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने पूरे कटघोरा क्षेत्र में मेडिकल राशन दुकान पेट्रोल पंप सहित अन्य संसाधनों को भी बंद कर दिया गया है। इन जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए प्रशासन ने सात टीम बना दी है। टीम में 7 अधिकारियों के साथ 100 से ज्यादा कर्मचारी को शामिल किया गया है। टीम को लीड करने वाले सभी अधिकारियों के नंबर सार्वजनिक कर दिया गया है। कटघोरा के चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है और प्रशासन ने क्षेत्र के आम लोगों को साफ चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत पर घर से बाहर ना निकले आम लोगों के आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति  के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई है।सीजीवालडॉटकॉम व्हाट्सएप के (NEWS) ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये,और पाये देश-प्रदेश की विश्वसनीय खबरे

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि किसी भी कीमत पर लोग घरों से बाहर ना निकले यदि प्रशासन की चेतावनी के बाद भी यदि कोई घर से बाहर निकलता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यहां यह बता दे कि बुधवार की रात को जैसे ही प्रशासन को यह खबर मिली कि कटघोरा में होम कवारेंटिंन किए गए लोगों में से एक कोरोना पॉजिटिव निकला वैसे ही पूरी टीम हरकत में आ गई। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने तुरंत एक्शन लेते हुए आगे की कार्य योजना निर्देश दिया और सारी रात डटी रही। 

एसडीएम सूर्य किरण तिवारी, एसडीओपी पंकज पटेल, सीएमओ जीबी सिंह के साथ तहसीलदार, ब्लॉक मेडिकल ऑफीसर व थाना प्रभारी रात लगभग एक बजे पुरानी बस्ती पहुंचे। प्रशासन में इस इलाके को पहले से ही सील कर रखा था। लगभग आधे घंटे के बाद संजीवनी 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची तत्पश्चात करोना पीडि़त व्यक्ति को अतिरिक्त पुलिस बल के साथ रायपुर एम्स के लिए रवाना किया गया। 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close