पूर्व सांसद से सीएम राहत कोष में एक लाख का अनुदान..कमला मनहर ने कहा..देश की सेवा के लिए हर पल तैयार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— राज्यसभा पूर्व सांसद कमला मनहर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख का अनदान दी है। कमला मनहर ने सीएम राहत कोष में जमा करने एक लाख का चेक जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक को दी है। कमला मनहर ने कहा देश के लिए जीवन समर्पिति है। हमें मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           पूर्व सांसद कमला मनहर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख का चेक दिया है। एक लाख का चेक जिला कांग्रेस अध्यक्ष नायक को दी है। कमला मनहर ने कहा कि देश इन दिनों विपरीत परिस्थियों से गुजर रहा है। हमें इसका मिलकर मुकाबला करना है। लाक ड़ाउन के चलते सारा जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बावजूद इसके कोरोना से लड़ने के लिए हमारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है। हमें मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ना है। इसके लिेए जरूरी है कि हम शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन करे। कमला मनहर ने बताया कि यह बहुत छोटा योदगान है। पार्टी और सरकार जो भी आदेश देगी उसका गंभीरता से पालन करूंगा। 

                  जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बताया कि देश का एक एक नागरिक एक दूसरे के सहयोग को तैयार है। लगातार लोगों से मदद भी मिल रही है। कमला मनहर ने हमें ताकत दी है। उनके सहयोग को सीएम राहत कोष में जमा किया जाएगा। हमें खुशी होगी कि लोग मिलकर सामने आए। और कोरोना का डटकर मुकाबला करें। .

close