भूपेश के संग—अभियान का आगाज ..अर्पित ने बताया..NSUI ने उठाया बीड़ा..रंजीत को जिले की जिम्मेदारी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- कोविड 19 नोवल कोरोना वायरस से उत्पन्न महामारी की संकट से सुरक्षित रखने एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की अगुवाही में “भूपेश के संग” अभियान का फैसला लिया गया है। 
 
           एनएसयूआई संगठन प्रभारी मंत्री शान.एम.सैफी ने बताया कि एनएसयूआई हमेशा आमजन और छात्रहित को लेकर आवाज उठाता रहा है।इसी कड़ी में भूपेश के संग अभियान के तहत महामारी से बचाव को लेकर एनएसयूआई ने हर संभव प्रयास किए जाने का निर्मय लिया है। अभियान के तहत मुख्यमंत्री “शिक्षा तुहर दुआरी” अभियान को घर-घर पहुँचाया जाएगा। प्रदेश को सुरक्षित रखने लोगों को जागरूक किया जाएगा। सरकार की राहत योजना को विभिन्न् माध्यमों से जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।
 
          सैफी ने जानकारी दी कि लोगों को जागरूक किया जाएगा कि अफवाहों से किस तरह बचें। इसके अलावा उन्हें वस्तुस्थिति की जानकारियों से भी अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सहसचिव अर्पित केशरवानी ने कहा कि एनएसयूआई ने जन कल्याणकारी कार्यो को लेकर सकारात्मक कदम उठाया है। महामारी के दौर में भी आमजन को संगठन से सहयोग मिल रहा है। प्रदेश में जनभागीता और  संगठन के सहयोग से भोजन, राशन की व्यवस्था लगातार की जा रही है। साथ ही लोगों से सम्पर्क कर बताया भी जा रहा है कि किसी भी प्रकार की जरूरत को लेकर किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। आमजनता के बीच जिलेवार हेल्पलाइन नंबर और प्रदेश कंट्रोलरूम हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
 
                 अर्पित केशरवानी ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय से लेकर राज्य विश्वविध्यालय के छात्र के बीच संगठन पदाधिकारी लगातार पहुंच रहे हैं। खासकर दूसरे राज्यों से आए युवाओं और छात्रों से संपर्क कर सहयोग दिया जा रहा है। साथ ही सभी को बाहर निकलने से मना करते हुए शासन के दिशा निर्देशों को मानने के लिए कहा जा रहा है।
 
बिलासपुर में रंजीत सिंह करेंगे अगुवाई
 
                      कोरोना महामारी के बीच बिलासपुर में भूपेश के संग अभियान की जिम्मेदारी एनएसयूआई कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष रंजीत सिंह को दी गयी है। रंजीत सिंह ने बताया की  अभियान के माध्यम से सरकार के प्रयासों और कार्यों को सोशल मीडिया क़े माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। ज़रूरत मंदो तक आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। सभी कार्यों को जनभागीदारी और संस्थानों के सहयोग से पूरा किया जाएगा। रंजीत ने बताया कि अभियान में संगठन के जिला उपाध्यक्ष लोकेश नायक, बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष विकास तिवारी, सीपत विधानसभा अध्यक्ष नवीन भोई,  विकास ठाकुर, सीएमडीमहाविद्यालय अध्यक्ष रश्मि चंद्रा,ज़िला महासचिव वैशाली सिंगरौल, मयंक गौतम,ज़िला महासचिव राहुल राजपूत,एजाज़ हैदर, चंद्रशेखर साहू,अमन शुक्ला, अभिषेक ठाकुर और संगठन के कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को निभाएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close