पुलिस कप्तान ने कहा..सब पर ड्रोन की नजर..पूर्व सैनिकों ने भी बढ़ाया कदम.. बेवजह फर्राटा भरने वालों होगी कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- जिला पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च कर लाकडाउन के दौरान बेवजह मोटरसायकल से फर्राटे भरने वालों को स्ख्त चेतावनी दिया है। साथ ही निर्देश दिया है कि फालतू घर से बाहर निकलने वालों पर धारा 144 का उल्लंघन मानकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि शहर की निगरानी ड्रोन कैमरे से हो रही है। शासन के निर्देशों का पालन नहीं करते पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
 
            पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि हमेशा की तरह पुलिस जवान और अधिकारियों ने शाम को फ्लैग मार्च किया। Covid-19 की रोकथाम और लॉग डाउन को सफल बनाने के उद्देश्य से पूर्व सैनिक संगठन ने सहयोग हाथ बढ़ाया है। बिलासपुर जिला से लगभग 57 संभाग से 115 सोल्जर ने ऑपरेशन कोरोना सिपाही” के अंतर्गत अभियान में शिरकत करने का फैसला किया है।
 
               पूर्व सैनिक संगठन के सोल्जर पुलिस अधिकारियों के साथ अभियान में शिरकत करेंगे। लोगों को समझाइश देने के साथ ही लॉक डाउन के बारे में जानकारी देंगे। इसके अलावा लोगों को सुरक्षा के नियमों से अवगत कराने के साथ ही फ्लैग मार्च में भी शामिल होंगे।
 
                        प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पुलिस अधिकारी और जवान लगातार कोरोना अभियान में रात दिन मेहनत कर रहे हैं। खुद में जोखिम में डालकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे है। पुलिस जवानों और अधिकारियो  की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस थाना और कार्यालय के सामने सैनिटाइजर टनल का निर्माण किया गया है। थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि थाना परिसर के एंट्री गेट में  जल्द से जल्द सैनिटाइजर टनल का इंस्टॉल कराएं।
 
       एसपी ने जानकारी दी कि बिलासपुर पुलिस सभी थाना क्षेत्र में ड्रोन कैमरे की सहायता से नजर बनाकर रखी है। आम जनता के साथ क्वॉरेंटीन किए गए लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। यदि निर्देशो का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
  
 अब तक 70 के खिलाफ अपराध दर्ज
 
                       पुलिस जानकारी के अनुसार अब तक बेवजह मोटरसायकल से फर्राटा भरने वाले करीब सौ से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।  70 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में धारा  188, महामारी अधिनियम  03  के तहत  अपराध भी दर्ज किया गया है।
close