ट्रेडर्स मालिक समेत चार पर अपराध दर्ज..किया लाकडाउन का उल्लंघन..

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
 
बिलासपुर—-सरकण्डा पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक ट्रेडर्स संचाल के खिलाफ धारा 144 उल्लंघन के आरोप में अपराध दर्ज किया है। चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। 
 
                 सरकण्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीपत चौक के पास ट्रेडर्स संचालक के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का अपराध दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि शनिवार की शाम नियमित पेट्रोलिंग के दौरान सीपत चौक गुप्ता डेयरी के सामने नीरज ट्रेडर्स संचालक प्रतिबंधित धारा का उल्लंघन करते पाया गया है।
 
                ट्रैडर्स मालिक नीरज ठाकुर अपने तीन साथियों के साथ आधा शटर खोलकर बैठा था। ऐसे करते हुए उसने लाकडाउन आदेश का उल्लंघन किया है। दुकान के अंदर नीरज ठाकुर अपने तीन अन्य साथियों तुषार चौहान, गौतम कोदवानी और मुकेश तिवारी के साथ बैठा था। इस दौरान चारो फिजिकल डेस्टेसिंग आदेश पालन नहीं करते हुए पास पास बैठे थे।
 
                 चारों के खिलाफ धारा144 उल्लंघन के चगच अपराध दर्ज किया गया। धारा आईपीसी की धारा 188के तहत कार्यवाही करते हुए सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
TAGGED: , , ,
close