कोरोना संक्रमण रोकने यदुनंदन नगर- तिफरा में आवाजाही बंद , जरूरी सामानों की पूर्ति के लिए नगर निगम ने लगाई अधिकारियों- कर्मचारियों की ड्यूटी,जारी किए मोबाइल नंबर

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर।यदुनंदन नगर तिफरा से जाने वाले लोगों और उस वार्ड में बाहर से आने वाले लोगों को रोकने और प्रशासन के अनुमति के बिना शहर से बाहर जाने और निगरानी रखने, जरूरी सामग्री जैसे सब्जी ,फल, दूध ,राशन दवाई और इंधन की व्यवस्था के लिए नगर निगम बिलासपुर ने अधिकारी कर्मचारियों की वार्ड वॉर ड्यूटी वालेंटियर के रूप में लगाई है।इस कार्य के लिए किरण तिर्की उप अभियंता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।बता दें कि कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण अंतर्गत नगर पालिका निगम बिलासपुर जोन क्रमांक 2 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6 यदुनंदन नगर तिफरा के 1 किलोमीटर क्षेत्र को कंटेन्मेंट किया गया है। जिन अधिकारी/ कर्मचारियों की वार्ड वार के रूप में लगाई है उनमें राजेश मिश्रा राजस्व उपनिरीक्षक, बुद्धसेन सिंह सहायक राजस्व निरीक्षक, मनीष कुमार गुप्ता प्लेसमेंट कर्मचारी, नवीन साहू प्लेसमेंट कर्मचारी ,संजय सिंह राजपूत प्लेसमेंट कर्मचारी, रामूलाल साहू प्लेसमेंट कर्मचारी है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप (NEWS) ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close