बेकाबू बस ने उजाड़ा मां का कोख

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20151122-WA0002बिलासपुर—चोरभट्ठी में बेकाबू बस ने एक नन्ही जान को अपने चपेट में ले लिया। बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना से बौखलाए ग्रामीणों ने घंटो चकाजाम किया। पुलिस मध्यस्थता के बाद बेकाबू भीड़ नियंत्रित किया जा सका। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर स्पीड ब्रेकर बनाने का निर्णय लिया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

पुलिस जानकारी के अनुसार चोरभट्ठी की नन्ही बच्ची नाजिया बेगम सड़क के पास ही खेल रही थी। उसी दौरान बिलासपुर से कोटा जा रही एक बस ने उसे अपने चपेट में ले लिया। बस केपिटल एजेसी की बताई जा रही है। दुर्घटना में 6 साल की मासूम नाजिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्पीडब्रेकर की मांग को लेकर बिलासपुर कोटा मार्ग पर घंटों चक्काजाम किया।

सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के प्रदर्शन के सामने पुलिस बेबस नजर आई।  बाद में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मौके पर पहुंच कर स्पीड ब्रेकर जब बनाना शुरु किया तब कहीं जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। चकरभाठा पुलिस ने बस के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

 

close