भाजपा का फरमान..घर में ही मनाएं बाबा साहेब की जयंति..सोशल मीडिया से करें..विचारों और कार्यों को वायरल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंति 14 अप्रैल 2020 को है।भारतीय जनता पार्टी जिला ईकाई ने सभी कार्यकर्ता अपने घरों में रहकर ही अम्बेडकर की छायाचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पाजंलि अर्पित करने को कहा है।
 
                  भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ने बयान जारी कि है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. जे.पी. नड्डा के निर्देश पर सभी कार्यकर्ता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती घर पर ही मनाएं। कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए भाजपा कार्यकर्ता 14 अप्रैल 2020 को भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को घर में रहकर सुबह  8 से 12 बजे के बीच सपरिवार अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पाजंलि अर्पित करें।
 
                                 बिलासपुर भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पूरे देश मनाता है। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब की जयंति को धूमधाम से समरसता दिवस के रूप में मनाती रही है। इस  साल वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉक डाउन है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने फैसला किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अम्बेडकर के विचारों,निर्णयों, पंचतीर्थ, कानून संबंधी सुधार, समेत जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार घर बैठे करेंगे। साथ ही देश प्रदेस और जिला को कोरोना मुक्त करने का संकल्प लेंगे। और संविधान की रक्षा की बातों को जन जन तक पहुंचाएंगे।
 
        भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्षने भाजपा जिला बिलासपुर ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इस बार भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर पर सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी के संदेश और निर्देश पर जयंती मनाते समय अम्बेडकर के योगदान को याद करें। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लें।
Share This Article
close