ग्रुप की खबरों पर CM और आलाकमान की नजर..लोगों को मिल रही राहत.. तत्काल उठाए जा रहे सार्थक कदम

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
फाइल फोटो..
बिलासपुर—-कोरोना महामारी के बाद पूरे देश में लाक़ाउन है। जनता महामारी से बचने घरों में कैद है। सरकार और संगठन के प्रयास से लोगों के बीच राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। सत्ता और संगठन की जुगलबन्दी से प्रदेश और प्रदेश के बाहर लाकडाउन में फंसे लोगों में भी राहत और बचाव कार्य को युद्धस्तर पर अंजाम दिय़ा जा रहा है। 
 
             बताते चलें कि सत्ता और संगठन ने वाट्स ग्रुप सीजी फाइट्स कोरोना बनाया है। ग्रुप में प्रदेश के सभी सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष,मेयर समेत मंत्री और राष्ट्रीय स्तर के नेता और प्रदेश संगठन के जिम्मेदार लोग जुड़े हैं। कुछ दिनों पहले ही आन विड्यो कांफ्रेसिंग के जरिए सभी संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सीएम के अलावा प्रदेश कांग्रेस पभारी ने जरूरी निर्देश दिया। दोनों नेताओं ने कहा कि लाकडाउन के बाद उत्पन्न परिस्थितियों में लोगों की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए मदद करे। माले की जानकारी ग्रुप को भी दें। लोगों को राहत दिलाने हर संभव प्रयास किया जाएगा। 
 
                 बिलासपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से निपटने को लेकर सत्ता और संगठन की प्रदेश की एक एक गतिविधियों पर नजर है। सीजी फाइट्स कोरोना वाट्स ग्रुप के माध्यम से लोगों की परेशानियों का तत्काल निराकरण किया जा रहा है। कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, समेत मंत्रियों और पदाधिकारियों के बीच सोशल मीडिया के जरिए सीधी बात हो रही है।  सत्ता और संगठन में तालमेल के साथ  जिलों के अपडेट की जानकारी ग्रुप में पहुंच रही है। इतना ही नहीं ग्रपुर के माद्यम से छत्तीसगढ़ की एक एक गतिविधियों पर दिल्ली बैठे दिग्गज कांग्रेसियों की नजर है। 
 
             जानकारी के अनुसार ग्रुप खबर को मुख्यमंत्री ना केवल गंभीरता से ले रहे है। बल्कि तत्काल और उचित कदम उठाने का आदेश भी दे रहे है।
 
बैंगलुरू में फंसे बीमार परिवार को सहयोग
           
                   जानकारी हो कि संगठन के बड़े नेताओं और मंत्रियों को ग्रुप के माध्यम से जानकारी मिली कि बेलतरा विधानसभा का एक परिवार इलाज कराने बैंगलुरू गया। लाकडाउन में फंस गया है। रूपया नहीं होने के कारण उसे परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष से ग्रुप में पहुंची। सीएम और आलाकमान ने तत्काल कदम उठाते हुए बैंगलुरू में स्थानीय प्रशासन से सम्पर्क कर सहयोग करने को कहा। 
 
प्रवासी मजदूरों को राहत
 
सीजी सीजी फाइट्स कोरोना  के जरिए संगठन के बडे नेताओ और मंत्रियों को जानकारी मिली कि अन्य राज्यों के प्रवासी श्रमिक लाकडाउन के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में राशन पानी को लेकर परेशान है। राज्य सरकार ने तत्काल प्रशासन को उचित और सार्थक कदम उठाने का आदेश दिया। इसी तरह ग्रुप से जानकारी मिली कि बिल्हा क्षेत्र के कुछ मजदूर प्रतापगढ़ में फंसे हैं। तत्काल उत्तरप्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से सम्पर्क किया गया।
 
किडनी पेशेंट को मदद—-
 
                      कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने सीजी कोरोना पाइट्स ग्रुफ में मैसेज किया कि बिलासपुर का एक परिवार राजनांदगांव में फंस गया है। परिवार में एक71 साल बुजुर्ग महिला है। जिसका किडनी ट्रांसप्लाट हुआ है। इलाज के बाद परिवार बैंगलुरू से बिलासपुर लौट रहा था। लेकिन राजनांदगांव बॉर्डर पर रोक दिया गया है। खबर मिलते ही ग्रुप में शामिल जिम्मेदार लोग सक्रिय हुए और बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर से सम्पर्क कर परिवार को  बिलासपुर के लिए रवाना किया गया। 
 
            ग्रुप के माध्यम से नेताओं को खबर मिली कि  राजनांदगांव बार्डर में छत्तीसगढ़ के करीब 1500 से अधिक लोग फंसे है। मैसेज को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश कॉन्ग्रेस अध्यक्ष ने मामले की जानकारी मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा को दी। विनोद वर्मा ने तत्काल सभी लोगों को छत्तीसगढ़  प्रवेश की अनुमति  दिलाते हुए राहत दिलाने का काम किया है।
TAGGED: , ,
close