बिना मास्क घर से बाहर निकलने पर होगी कड़ी कार्यवाही – कलेक्टर

Chief Editor
1 Min Read

जशपुरनगर। कलेक्टर  निलेश महादेव क्षीरसागर ने कहा है कि नोवेल कोराना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के फैलाव का जिले में नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग और गंभीर है। लोगों में संक्रमण को रोकने के लिए कलेक्टर ने जशपुर जिले के सभी लोगों को घर से बाहर सार्वजनिक स्थानों पर निकलते समय अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर फेसकवर करने के लिए कहा है। इसके लिए बाजार में मिलने वाली ट्रिपल लेयर मास्क का प्रयोग किया जा सकता है अथवा घर में ही तीन परतों वाला फेसकवर बनाया जा सकता है। होम मेड मास्क, फेसकवर को साबुन से सफाई के साथ धोकर पुनः प्रयोग में लाया जा सकता है। मास्क या फेसकवर उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में गमछा, रुमाल अथवा दुपट्टा इत्यादि का भी फेस कवर के रूप में उपयोग किया जा सकता हैै। बशर्ते मुंह एवं नाक पूरी तरह से ढका हो।श्री क्षीरसागर ने कहा है कि बिना फेसकवर या मास्क लगाए घर से बाहर सार्वजनिक स्थलों पर निकलने पर शासन द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन माना जाएगा एवं संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close