लॉकडाउन का उल्लंघन करना पड़ा भारी..7 महिलाएं पकड़ायी..बांट रही थी सामान..मुखिया को तलाश रही पुलिस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- तोरवा पुलिस ने लाकडाउन का उल्लंघन के आरोप में 7 महिलाओं को पकड़ा है। पकड़ी गयी महिलाएं अपनी मुखिया के साथ लोगों को मुफ्त में सामान बांट रही थी। जिसके चलते भीड़ लग गयी। जानकारी मिलते ही तोरवा पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंच गयी। लेकिन मुखिया महिला पुलिस को चकमा देने में कामयाब हुई। बताया जा रहा है कि फरार महिला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की रहने वाली है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्एप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    तोरवा पुलिस ने लाकडाउन के आदेश को अनदेखी के आरोप सात महिलाओं को पकड़ा है। जबकि महिलाओं की मुखिया की पुलिस तलाश कर रही है। तोरवा पुलिस के अनुसार जानकारी मिली कि कुछ महिलाएं हेमुनगर क्षेत्र में ब्रिज के नीच लाइन के पास लोगों को मुफ्त में सामान बांट रही है। लोगों ने बताया कि महिलाएं सभी को मुफ्त में नशे का भी सामान दे रही है। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ गयी। जिसके चलते आस पास के कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

              जानकारी मिलते के बाद तोरवा पेट्रोलिंग टीम ततकाल मौके पर पहुंची। इसके पहले पुलिस की भनक लगते ही मुफ्त में सामान बांटने वाली महिला फरार होने में कामयाब हो गयी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिलाओं को ढूंठना शुरू किया। मामले की जानकारी सिरगिट्टी पुलिस को भी दी गयी।

                  सूत्रों ने बताया कि तोरवा पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान सात महिलाओं  को अलग अलग ठिकाने से हिरासत में लिया है। जबकि मुखिया महिला अभी भी फरार है। यद्यपि पुलिस उसके घर भी पहुंची। लेकिन वह घर से भी नदारद मिली। महिला का घर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में आता है। बहरहाल सिरगट्टी फरार मुखिया महिला की तलाश कर रही है। 

                  सूत्रों के अनुसार पकड़ी गयी महिलाओं के खिलाफ महामाही एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया जा रहा है। जानकारी मिली रही है कि धारा 144 उल्लंघन के अलावा अन्य धाराओं के तहत भी एफआईआर दर्ज किया जा रहा है।

 

TAGGED:
close