निगम आयुक्त से बिल्हा जनपद उपाध्यक्ष की मांग..निराश्रितों को करें पेंशन भुगतान…मुश्किल में परिवार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- भाजपा नेता और बिल्हा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर निराश्रितो को जल्द से जल्द पेशन भुगतान किए जाने की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             निगम आयुक्त को दिए गए पत्र में विक्रम सिंह ने बताया कि निगम सीमा विस्तार के बाद करीब 12 ग्राम पंचायत नगर निगम में शामिल हो गए। निगम में शामिल होने के पहले तक क्षेत्र के सभी निराश्रितों को पेशन राशि का भुगतान जनपद पंचायत बिल्हा से किया जाता रहा है।

                  निगम में शामिल होने तक निगम शामिल सभी 12 गांव के निराश्रित पेंशनधारियों को माह अक्टूबर 2019 तक का भुगतान किया जा चुका है। इसके बाद आज दिनांक तक किसी भी पेंशनधारियों को भुगतान नहीं किया गया है। 

             जनपद पंचायत बिल्हा उपाध्यक्ष ने बताया कि इस समय पूरा देश कोरोना महामारी का सामना कर रहा है। इस दौरान गरीबों को सर्वाधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जरूरी है कि निगम प्रशासन क्षेत्र में शामिल सभी 12 पंचायतों के निराश्रितों को जल्द से जल्द पेंशन भुगतान करे। 

close