चकरभाठा पुलिस कार्रवाई…14 लीटर महुआ शराब जब्त…8 आरोपियों पर कार्रवाई…तीन मोटरसायकल बरामद

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर— चकरभाठा पुलिस ने व्यापक कार्रवाई करते हुए चार अलग अलग गांवों में छापामार कार्रवाई कर भारी मात्रा महुआ शराब को जब्त किया है। इस महुआ लहान भी बरामद किया है। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के साथ महामारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्एप (NEWS)ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

               चकरभाठा पुलिस के अनुसार मुखबीर की सूचना पर डढहा, कुंआ, नगाराडीह, कया में कोचियों के खिलाफ कार्रवाई की है। अलग अलग स्थानों से 8 लोगों की महामारी एक्ट का उल्लंघन और अवैध शराब बनाए के आरोप में गिरफ्तारी हुई है।

               चकरभाठा थाना प्रभारी सुखनन्दन पटेल ने बताया कि छापामार कार्रवाई में  डढहा से परमेश्वर कौशिक, नगाराडीह से सुखदेव पोर्ते, कया से गिरवर टंडन को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा संबलपुरी से दिनेश कुमार बांधे, डोढकीभाठा से विमल कुर्रे, कुंआ से महेन्द्र कु्र्रे, और गणेश कौशिक को पकड़ा गया है। बरतोरी से मूलचंन्द बघेल को भी हिरासत में लिया यहा है। 

                   पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के अलावा महामारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों के पास से कुल 14 लीटर महुआ शराब के अलावा तीन मोटरसायकल को भी बरामद किया गया है।   

close