बिना मास्क वालों पर पुलिस सख्त ..वाहन चालकों पर कार्रवाई..पुलिस कप्तान ने कहा..निर्देशों का करें पालन

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—–लॉक्डाउन का उल्लंघन और बिना मास्क के बाहर निकलने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाते हुए करीब दो सौ से अधिक लोगों पर कार्यवाही की है।
 
                कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव को लेकर ज़िला प्रशासन ने 14 अप्रैल 2020 को बढ़ाकर 3 मई 2020 तक संपूर्ण जिले में धारा 144 लागू कर लॉकडाउन किया है। सभी प्रकार के स्थलों पर लोगों को एकत्रित होने पर प्रतिबंधित कर दिया है।
 
                   वहीं पुलिस महामारी के दौरान बिना मास्क पहनकर बाहर निकलने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही है। शुक्रवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में 112, संकरी में 10 ,चकरभाटा में 2, कोनी में 4, तारबाहर में  23, बिल्हा में 5, सरकंडा में 32, तोरवा मे 10 समेत अन्य थानो में बिना मास्क घूमने वालों पर कार्रवाई हुई है।
 
      पुलिस कप्तान ने बताया कि लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर लगातार  कार्यवाही की जा रही है। अब तक लगभग २०० प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।  कार्यवाही निरंतर जारी है। इसके अलावा  मोटर व्हेकिल एक्ट के तहत 113 लोगों पर चलानी कार्यवाही कि गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close