श्रद्धा महिला मंडल ने कहा..हमें पुलिस पर गर्व..दिया मास्क और सेनेटाइजर.. खुद को जोखिम में रख हमें बचा रहे

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—–श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बिलासपुर पुलिस की जमकर सराहना की है। श्रद्धा महिला मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि हमें हमारे पुलिस प्रशासन और जवानों के साथ अधिकारियों पर गर्व है। जिन्होने हमको बचाने खुद को संकट के मुहाने पर खड़ा कर लिया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

              श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर ने पदाधिकारियों ने कहा कि देश और समाज वैश्विक महामारी का मजबूती के साथ मुकाबला कर रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन बधाई का सबसे बड़ा पात्र है। हमारे पुलिस जवानों ने हमे सुरक्षित रखने अपने आप को दांव पर लगा दिया है। हर मोर्च पर खुद को सामने रखा है। यह जानते हुए भी कोरोना से लड़ने के लिए हमारे पास बहुत ही सीमित संसाधन है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन ने अपनी जीवटता के चलते हमें कमजोर नहीं होने दिया है।

       श्रद्धा महिला मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम भी शासन प्रशासन के साथ है। यह जानते हुए भी कि योगदान बहुत छोटा है लेकिन हम जीत की उम्मीद से भरे हुए है। बिलासपुर पुलिस को 1137 सैनिटाइजर की बोतलें और 2400 मास्क देकर पुलिस के हौसले को सलाम करते हैं। क्योंकि जहां कोरोना के प्रकोप से सारा देश गुजर रहा है। वही बिलासपुर पुलिस ने भी लोगों की सेवा में दिन रात कर दिया है।

             उनके प्रयास की हम दिल की गहराइयों से आदर करते हैं। अपनेी भावनाओं को जाहिर करने के लिए ही हमने सैनिटाइजर और मास्क देने का निर्णय लिया है। महिला मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार ऐसी ही एक पहल में सरकंडा पुलिस थाने को 500 मिली लीटर सैनिटाइजर की 6 बोतलें और  100 मास्क दिए है। 

              पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर और सरकंडा पुलिस थाना प्रमुख को भेजे गए पत्र में श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा पुष्पिता पंडा ने कहा कि हम इस विषम परिस्थितियों में पुलिस की सेवाओं को जीवन भर आदर भाव के साथ याद रखना चाहेंगे।

close