ब्राम्हण सेना प्रमुख ने कहा..सादगी से मनाएंगे भगवान परशुराम जयंति.. करेंगे कोरोना के विनाश की कामना

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- 26 अप्रेल 2020 रविवार को विष्णु अवतार भगवान परशुराम की जयंति श्रद्धाभाव के साथ मनायी जाएगी। लेकिन इस दौरान शासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा। समाज के वरिष्ठ सदस्य सुदेश दुबे साथी ने बताया कि सभी विप्र समाज रात्रि सात बजे भगवान परशुराम की आरती उतारने के बाद छत दीप प्रज्जवलन कर विश्व समुदाय को कोरोना प्रकोप से बाहर निकालने की प्रार्थना भी करेंगे। 
 
                                       छत्तीसगढ़ ब्राह्मण सेना प्रदेश अध्यक्ष सुदेश दुबे ने बताया कि 26 अप्रैल को भगवान परशुराम की जंयति है। सभी विप्र समाज भगवान परशुराम को श्रद्धाभाव से याद करेंगे। हर बार की तरह इस बार किसी प्रकार का भव्य कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।
 
        सुदेश दुबे ने बताया कि वेदों और ऋचाओं में भगवान परशुराम का जन्म अक्षय तृतिया के दिन बताया गया है। छत्तीसगढ़ ब्राम्हण सेना प्रदेश प्रमुख ने जानकारी दी कि इस समय विश्व समुदाय गहरे संकट के दौर से गुजर रहा है। लोग लाकडाउन के बाद घरों में दुबके हुए हैं। करोना प्रकोप से हर दिन मौत की खबर मिल रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए समाज के प्रमुखों ने किसी प्रकार के भव्य कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है।
 
                   कौरोना  वायरस के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए विप्र समाज ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव को सादगी से मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान शासन के दिशा निर्देशों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। विशेषकर चिकित्सकों के परामर्शन को अक्षरसः पालन होगा।
 
         सुदेश दुबे साथी ने बताया  कि विप्र समाज ने निवेदन किया है कि सभी लोग अपने निवास  के बालकनी या छत पर 26 अप्रैल को शाम सात बजे पाँच दीप जरूर प्रज्वलित करें।  भगवान परशुराम की प्रार्थना  विश्वसमुदाय को कोरोना प्रकोप से बचाने का आशीर्वाद मांगे। कामना भी करें कि अब कोई भी प्राणी कोरोना का शिकार ना हो। 
 
                 डा.प्रदीप शुक्ल..अध्यक्ष.. छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद, जयश्री शुक्ला अध्यक्षा  छत्तीसगढ़ ब्राह्मण नारी कल्याण समाज, पँ. विजय ओझा.. अध्यक्ष सरयूपारीण ब्राह्मण समाज , राजश्री मिश्र  सरयूपारीण ब्राह्मण महिला समिति,पँ. बी.के. पान्डेय  प्रदेशाध्यक्ष. कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़,  पँ. आर. पी.शुक्ला अध्यक्ष नवयुवक कान्यकुब्ज विप्र समिति  बिलासपुर ,पँ. कैलाश अवस्थी  अध्यक्ष कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज  यदुनन्दन नगर ,पँ हर्ष कमल किशोर जानी  गुजराती ब्राह्मण समाज, पँ. अमित मिश्र उत्कल  समाज, पँ. अतुल बाप्ते महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज,पँ.गिरधारी लाल शर्मा अध्यक्ष मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति,पँ. मनीष शर्मा मारवाड़ी ब्राह्मण युवक समिति, पँ. अभिषेक पान्डेय प्रदेश अध्यक्ष अँतरराष्ट्रीय ब्राह्मण युवा प्रकोष्ठ  छत्तीसगढ़, पँ. सुदेश दीवान प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण अतरराष्ट्रीय छत्तीसगढ़, पँ.र्ज्योतिन्द्र उपाध्याय  प्रदेश सँयोजक एवँ अध्यक्ष ब्राह्मण युवा आयाम छत्तीसगढ़ ने अपील की है कि सभी लोग विश्वबन्धुत्व  की भावना के साथ भगवान परशुराम को जयंति पर नमन कर लोगों की पीड़ा को दूर करने की प्रार्थना जरूर करें।
          
close