कांग्रेस नेता ने बताया..GST मतलब गब्बर टैक्स..पीएमओ को ट्विट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-प्रदेश कांग्रेस लीगल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप दुबे ने प्रधानमंत्री कार्यालय को ट्विट किया है। अपने ट्विट में संदीप दुबे ने कहा कि देश इस समय जर्जर स्थिति से गुजर रहा है। लोगों को जान के लाले पड़े हैं। लेकिन केन्द्र सरकार अपनी आदतों से बाज नहीं आ रही है। यह जानते हुए भी कि इस समय अत्यावश्यक सेवाओं पर गब्बर टैक्स लगाना उचित नहीं है। बावजूद इसके पीपीई पर जीएसटी टैक्स लगाया गया है।
 
                        प्रदेश कांग्रेस लीगल प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि विश्व के साथ समूचा भारत कोरोना से दो दो हाथ कर रहा है। लोग लाकडाउन के बाद घरों में दुबके हैं। इन एक महीनों में देश की अर्थव्यवस्था पटरी से बुरी तरह उतर चुकी है। शासन प्रशासन ने लोगों को बचाने रात दिन एक कर दिया है। लेकिन ऐसा लगता है कि केन्द्र सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। यही कारण है कि संवेदनहीनता का परिचय देते हुए अत्यावश्यक मेडिकल सेवाओं पर जीएसटी लगाया है। 
 
              संदीप ने प्रधानमंत्री कार्यालय को ट्विट कर बताया कि केंद्र सरकार ने पीपीई किट पर भारी भरकम जीएसटी लगाकर संवेदनहीनता को जाहिर किया है। महामारी के दौर में पीपीई किट कितना महत्वपूर्ण है इस बात की जानकारी केन्द्र सरकार को भली  भांति है। यह जानते हुए भी कि देश की अर्थव्यवस्था डांवाडोल है। बावजूद इसके जीवनदायी उपकरण पर भारी भरकम जीएसटी लगाना बिलकुल ठीक नहीं है। यह बहुत ही शर्मनाक फैसला है।
 
           कांग्रेस नेता ने कहा कि हम पीपीई किट पर गब्बर टैक्स यानि वैट का विरोध करते हैं। प्रधानमंत्री से निवेदन है कि, PPE किट खरीदी मे जीएसटी को हटाएं।
close