बेखौफ बेच रहे थे सिगरेट, गुटखा… तीनों पकड़ाए..हुड़दंगी भी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सिरगिट्टी पुलिस ने आदेश की नाफरमानी करने वालों को पान गुटखा,तम्बाकू बेचते हुए पकड़ा है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की गयी है।सिरगिट्टी थाना प्रभारी यूएनशांत साहू ने बताया कि पेट्रोलिंग पार्टी को जानकारी मिली कि कुछ लोग आदेश की अनदेखी कर लाकडाउन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पेट्रोलिंग पार्टी तत्काल मरीमाता मंदिर के पास पहुंची। मौके पर पाया गया कि कुछ लोग पान गुटखा तम्बाकू समेत सिगरेट की खुलेआम बिक्री कर रहे है। इस दौरान उन्हें समझाने का प्रयास भी किया गया।लेकिन आरोपियों ने मानने से इंकार कर दिया।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे व पाए देश प्रदेश की विश्वसनीय खबरे

              पेट्रोलिंग पार्टी ने तत्कला तीनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से 53 पैकेट गुटखा मसाला बरामद किया गया। इसके अलावा विभिन्न कम्पनियों की 8 पैकेट सिगरेट को भी जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

           थानेदार साहू ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम महेश तिवारी पिता रामकुमार तिवारी लोको कालोनी, मोहम्मद इरफान पिता मुसाखान आदर्शनगर और विक्की  पासी पिता सरोज पासी महिमानगर है।

हुड़दंगी गिरफ्तार

               थानेदार यूएनशांत साहू ने बताया कि निर्देशों के बाद भी लोग आदतों से बाज नहीं आ रहे है। लोगों को लगातार समझाइश दी जा रही है कि लाकडाउन के दौरान जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। लेकिन इस दौरान शासन के निर्देशों का पालन जरूरत करें। मास्क लगाने के अलावा साथ में पहचान पत्र भी रखें।

                    इसी क्रम में पेट्रोलिंग पार्टी ने शनि मंदिर के पास एक युवक हुड़दंग मचाते पकड़ा गया है। आरोपी का बेवजह घर से बाहर घूम रहा था। समझाने के बाद भी मानने को तैयार नहीं हुआ। पेट्रोलिंग पार्टी ने आरोपी गणेश चन्द्र पिता बलिस्टर कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया है। आरोपी की उम्र 18 साल सात महीने है।

close