आत्मदाहः सियाराम ने प्रशासन पर बनाया दबाव

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20151124-WA0007बिलासपुर– बिल्हा स्थित नए एसडीएम कार्यालय के सामने स्थानीय विधायक ने राजेन्द्र तिवारी आत्मदाह मामले में अपने समर्थकों के साथ क्रमिक अनशन किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला,संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामशरण यादव ने भी अनशन का समर्थन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार समेत स्थानीय प्रशासन पर जमकर निशाना साधा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        राजेन्द्र को  न्याय नहीं मिलने पर आमरण अनशन का एलान करने वाले बिल्हा विधायक ने आज एसडीएम  कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। सियाराम कौशिक ने एलान किया है कि जब तक राजेन्द्र तिवारी के परिजनों को न्याय नहीं मिल जाता है वे क्रमिक अनशन पर रहेंगे। कांग्रेस संगठन ने भी सियाराम कौशिक के क्रमिक अनशन का समर्थन किया है।

                                        पत्रकारों से स्थानीय विधायक सियाराम कौशिक ने बताया कि एक महीने होने को आया है लेकिन पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। पीडित परिवार को अभी भी शासन के दो लाख का इंतजार है। उन्होंने बताया कि जब तक अर्जुन सिसोदिया पर अपराध दर्ज नहीं होता है वे क्रमिक अनशन को नहीं तोड़ेंगे।

                      बिल्हा विधायक ने बताया कि  जिला प्रशासन अर्जुन सिसोदिया को बचाना चाहता है। उन्होने बताया कि बिल्हा की जनता प्रशासनिक अत्याचार से परेशान है। अर्जुन सिसोदिया ने राजेन्द्र तिवारी को आत्मदाह के लिए विवश किया था। सिसोदिया ने अपने कार्यकाल में लोगों का जीना हराम कर दिया था। सियाराम के अनुसार कहां सरकार ने पन्द्रह दिन के भीतर जांच को सबके सामने लाने का भरोसा दिलाया था। लेकिन अभी तक जांच ही पूरी नहीं हुई है। सच्चाई तो यह है कि सरकार राजेन्द्र तिवारी के गुनहगार को बचाना चाहती है।

                                   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि अर्जुन सिसोदिया को बचाने के लिए पूरा तंत्र सक्रिय हो गया है। शुक्ला ने बताया कि जब प्रशासन ने ही अपने साथी को बचाने को ठान लिया है तो न्याय की उम्मीद करना बेइमानी है। उन्होंने कहा कि जब तक राजेन्द्र तिवारी के हत्यारे को जेल के पीछे भेजा नहीं दिया जाता है तब कांग्रेस पार्टी चैन से नहीं बैठेगी।

              कार्यक्रम को कांग्रेस संभागीय प्रवक्ता ने भी संबोधित किया। अभय ने कहा कि जिला प्रशासन ने दावा किया था कि आत्मदाह के मामले की जांच आते ही आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच में हो रही हीलाहवाली से जाहिर हो गया है कि सरकार राजेन्द्र आत्मदाह मामले को दबाना चाहती है। राय ने कहा कि अर्जुन सिसोदिया से प्रदेश सरकार रिश्तेदारी निभा रही है। इसलिए आरोपी खुलेआम घूम रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजेन्द्र तिवारी के बलिदान को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा।

close