अनोखे अंदाज में इंटर्न डाक्टर कर रहे जागरूक..बताया कोरोना से कैसे बचें

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- देश का एक एक नागरिक अपने स्तर पर अलग अलग मोर्चे पर सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। लॉक डाउन के दौरान होम्योपैथी के इंटर्न डॉक्टर्स भी अपनी जिम्मेदारियों को कोरोना के लिए पूरा कर रहे हैं। इंटर्स डॉक्टर कोलाज वर्क के माध्यम से अभियान चलाकर कोरोना के खिलाफ लोगो को जागरूक कर रहे हैं।देश इन दिनों विषम परिस्थियों से गुजर रहा है। सरकार के आह्वान पर देश का एक एक नागरिक अलग अलग मोर्चे पर एक साथ कोरोना से जंग लड़ रहा है। देश के युवा से लेकर बूढ़े तक कोरोना के खिलाफ अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर अंजाम भई दे रहे हैं।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप News ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये,और रहे देश प्रदेश की विश्वसनीय खबरों से अपडेट
 
      इसी क्रम में सी.एल.चौकसे होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज की इंटर्न डॉक्टर्स भी लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। कोलाज के माध्यम से आम जनता को कोरोना के प्रकोप से बचाने के उपाय बता रहे हैं। साथ ही सरकार के साथ दिशा निर्देशों  को पालन करते हुए कदम से कदम मिलाकर लोगों से चलने की अपील कर रहे हैं।
 
      इंटर्न डाक्टर नम्रता साहू,आकांक्षा अजगले,स्वागतिक पंडा, अंकिता चंद्रा,सुनीता अजगले,नैना पटेल,चन्द्रप्रभा देहारी,सुभद्रा सन्यासी,निशा परवीन ने कोरोना से बचने लोगो से घर पर ही रहने की अपील की है। इंटर्न डाक्टरों ने कोलाज वर्क के माध्यम से बता रहे हैं कि सभी लोग घर पर सुरक्षित रहे। साथ ही प्रशासन,पत्रकारों, पुलिसकर्मियों और सफाईकर्मियों के योगदान को याद करें। इंटर्न डाक्टरों  ने यह भी कहा कि इन सभी के  सहयोग और योगदान के लिए धन्यवाद भी जाहिर करें।
 
TAGGED:
close