अर्णव के खिलाफ FIR का तांता..विधि प्रकोष्ठ,महिला विंग और छात्र विंग ने की गिरफ्तारी की मांग..रिपोर्ट भी दर्ज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—पूरे प्रदेश में अर्णव गोस्वामी के खिलाफ कांग्रेस संगठन और उसके विंग की तरफ से जगह जगह एफआईआर दर्ज करवाया जा रहा है। यद्यपि आज सुप्रीम कोर्ट में अर्णव गोस्वामी को गिरफ्तारी से तीन सप्ताह की राहत मिली है। बावजूद इसके एफआईआर दर्ज कराने वालों का तांता लगा हुआ है।
 
               पाली थाना में विधि विभाग कांग्रेस कमेटी के अधिवक्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे के निर्देश पर अर्णव गोस्वामी और समाचार चैनल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है। अधिवक्ता राजेश राठौर संयुक्त सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अधिवक्ता हरीश वंदानी अध्यक्ष विधि विभाग तहसील कांग्रेस कमेटी ने सोनिया गांधी के खिलाफ की गयी टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की है। अधिवक्ताओं ने बताया कि अर्णव के खिलाफ आईपीसी की धारा 295(A),504,505 के तहत अपराध दर्ज किया गया है
 
महिला विंग ने की गिरफ्तारी की मांग
 
इधर बिलासपुर स्थित सिविल लाइन थाने मेे भी अर्नव गोस्वामी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अनीता लव्हात्रे और शहर अध्यक्ष सीमा पाण्डेय ,उपाध्यक्ष मंजू त्रिपाठी के आवेदन पर अपराध दर्ज किया गया है। दोनो शहर अध्यक्षों ने कहा कि अर्नव ने ना केवल संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन किया है। बल्कि एक महिला के खिलाफ भारतीक नैतिक मूल्यों का भी अपमान किया है। उम्मीद है कि कोर्ट से जरूर सजा मिलेगी। 
 
एनएसयूआई ने की शिकायत
 
                जिला कांग्रेस की एनएसयूआई विंग ने भी अर्णव के खिलाफ सिविल लाइन थाना पहुंचकर अपराध दर्ज करवाया है। एनएसयूआई जिला कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि रिपब्लिक भारत चैनन और एडिटर अर्णब गोस्वामी ने सोनिया गांधी के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणई कर पत्रकारिता की गरिमा को ठेस पहुंचाया है। रंजीत सिंह समेत एनएसयूआई  नेताओं ने अर्णव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 
              रंजीत ने कहा पत्रकार समाज को नई दिशा देता है। पत्रकार कुछ शीसा की तरह होता है। जो सच्चाई से समाज को अवगत कराता है। लेकिन अर्णव ने पत्रकारिता की पवित्रता को दाग लगाया है। देश में शांति व्यवस्था और भाईचारा को  भंग करने का प्रयास किया है। इसलिए देश की एकता और अखण्डता के लिए सख्त कार्रवाई का होना बहुत जरूरी है।
 
          इस दौरान एनएसयूआई कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के अलावा निखिल सोनी युवा कांग्रेस ज़िला महासचिव, अनिकेत सिंह महासचिव,विकास सिंह,एजाज़ हैदर, रतन तिवारी,सिद्धारत तिवारी विशेष रूप से मौजूद थे।
close