मेयर ने बताया घर पहुंच सेवा बन्द.. सूची जोन कार्यालयों को भेजी गयी.. सरकारी दुकानों से होगा राशन वितरण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— मेयर रामशरण ने बताया कि अब घर पहुंच राशन वितरण कार्यक्रम को बन्द कर दिया गया है। बिना राशन कार्डधारियों समेत अन्य गरीबों के नाम की सूची जोन कार्यालय में भेज दी गयी है। सभी लोगों को संबधित राशन दुकान से राशन वितरण किया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                    मेयर रामशरण ने बताया कि अब तक निगम प्रशासन की तरफ से लाकडाउन के दौरान एक एक घर पहुंचकर गरीबों के बीच अनाज का वितरण किया जा रहा था। लेकिन अब यह व्यवस्था बन्द कर दी गयी है।

                  मेयर ने जानकारी दी कि लाकडाउन के दौरान निगम प्रशासन राशन वितरण के साथ ही गरीबों की सूची को भी बना रही थी। लोगों की तस्दीक और अन्य स्रोतों से हासिल जानकारी के अनुसार गरीबों और बिना राशनकार्डधारियों की सूची को तैयार किया गया है। सूची को संबधित जोन कार्यालयों को भेज दिया गया है।

                     सूची के अनुसार ही जोन कार्यालय के निर्देश पर संबधित क्षेत्र के राशन दुकानों से गरीबों और बिना राशनकार्डधारियों के बीच राशन वितरण किया जाएगा। इसकी जानकारी पात्रों को जोन कार्यालय से विभिन्न माध्यमों से पहुंचा दी जाएगी।

            रामशरण ने कहा कि शासन ने राशन दुकानों में ऐसे लोगों के लिए तीन तीन क्विटंल चावल स्टाक भी भेज दिया है। जाहिर सी बात है कि अब निगम प्रशासन घर पहुंचकर राशन का वितरण नहीं करेगा। मेयर ने बताया कि यदि किसी को लगता है कि सूची में उसका नाम पात्र होने के बाद भी शामिल नहीं हुआ है। तो वह कार्यालय पहुंचकर अपनी बात को रख सकता है।

close