बेटी बचाओ—कविता का विमोचन

cgwallmanager
2 Min Read

beti-bachaoबिलासपुर। भारत सरकार के बेटी बचाव अभियान पर डाॅ. दिप्ती प्रकाश सक्सेना द्वारा रचित कविता सेव द गर्ल चाइल्ड का विमोचन बिलासपुर संभाग के संभागायुक्त सोनमणि बोरा बिलासपुर द्वारा संभागायुक्त कार्यालय बिलासपुर में किया गया। बेटी बचाव अभियान के तहत् जिले के सभी सोनोग्राफी सेंटरों में एक्यूट्रेकर मशीन द्वारा भ्रूण हत्या रोकने की कारगर योजना, योजनाबद्ध तरीके से पूरे संभाग में क्रियान्वयीन कराई जा रही है, ताकि कन्या भू्रण हत्या पर रोक लगाई जा सके।

                       इसी तारतम्य में डाॅ. दिप्ती प्रकाश सक्सेना द्वारा रचित एक कविता सेव द गर्ल चाईल्ड का विमोचन सोनमणि बोरा द्वारा संभागायुक्त कार्यालय में किये जाने के पश्चात् उक्त कविता का प्रचार-प्रसार पोस्टर एवं कार्ड के माध्यम से किया जायेगा। जिससे जन मानस में कन्या भू्रण हत्या के संबंध में जानकारी पहुंच सके। इस कविता के माध्यम से बालिकाओं के मन में उठने वाले प्रश्न एवं उसकी महत्ता पर उनकी सुनहरी यादों के संदर्भ में निर्णय लिया जा सके। डाॅ. दिप्ती प्रकाश सक्सेना द्वारा रचित कई अंग्रेजी कविताएं भारत सरकार द्वारा हिन्दी भाषा में संग्रहीत की जा कर प्रसारित की गई है। डाॅ. दिप्ती प्रकाश सक्सेना बिलासपुर में पदस्थ एवं कार्यरत डाॅ. सूर्यप्रकाश सक्सेना, संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं बिलासपुर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर की धर्म पत्नी है।

close