फरार चौथा आरोपी भी पकड़ाया..चला रहा था BMW..न्यायालय में हुआ पेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- एक दिन पहले पुलिस को छकाते हुए बीएमडब्लू से फर्राटा भर रहे चौथे युवक को पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तारी के समय युवक अंधेरा फायदा उठाकर फरार हो गया था। कार में सवार तीन युवकों को पकड़ा गया था। पुलिस ने अब चौथे आरोपी हरमन धनोआ को भी पकड़ लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           बताते चलें कि एक दिन पहले यानि 23 अप्रैल 2020 को सिरगिट्टी पुलिसने शहर में बीएमडब्बू से फर्राटा भर रहे युवकों को गिरफ्तार किया था। इसके पहले BMW कार सवारों ने पुलिस को जमकर छकाया था। आरोपियों का पीछा करते हुए पुलिस ने अमेरी घुूरू रोड पर पकड़ा था।

               पुलिस को लगतार पीछा करते देख कार को रोककर एक युवक फरार हो गया। जबकि पुलिस ने तीन अन्य को पकड़ लिया था। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि चौथे फरार युवक का नाम हरमन धनोआ पिता गुरजीत धनोआ है। बीएमडब्लू का मालिक हरमन धनोआ ही है।

     सिरगिट्टी थानेदार यूएनशांत साहू ने बताया कि पुलिस ने प्रयास कर हरमन धनोआ को पकड़ लिया है। हरमन धनोआ की उम्र 23 साल और आर्याकालोनी तिफरा में रहता है। घटना के समय कार की ड्रायविंग हरमन ही कर रहा था। अंधरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। पतासाजी कर पुलिस ने हरमन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

Share This Article
close