क्वारंटीन से फरार कोरोना संदेही सीपत में पकड़ाया..मोबाइल से हुआ ट्रेस ..CHMO की शिकायत पर अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- कुदुदण्ड में होमआइसोलेशन किए गए फरार युवक को सीपत थाना क्षेत्र से पकड़ लिया गया है। युवक को साइबर सेल ने मोबाइल लोकेशन से ट्रेस किया है। सीएमओ की लिखित शिकायत के बाद युवक पर अपराध दर्ज किया गया है। वहीं युवक के पकड़े जाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 
 
                   जानकारी हो कि कुदुदण्ड निवासी एक युवक को प्रशासन ने कोरोना वायरस संक्रमण होने के शक में होमआइसोलेशन किया था। लेकिन युवक क्वांरीटन किए जाने के 24 घण्टे के अन्दर फरार हो गया। युवक कुदुदण्ड में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। जाते समय घर में ताला भी लगा गया था। 
 
       फरार होने की जानकारी के बाद प्रशासन और पुलिस के हांथ पैर फूल गए। लेकिन सायबर सेल ने युवक का मोबाइल ट्रेस कर पता लिया। युवक को सीपत थाना क्षेत्र से उसके ही गांव में पकड़ा गया। पुलिस और प्रशासन ने े गांव में ही होम क्वाण्टाइन कर दिया है।इसके बाद सीएचएमओ की शिकायत पर युवक के खिलाफ सिविललाइन थाना में लाकडाउन तोड़ने को लेकर अपराध दर्ज किया गया है।
 
           जानकारी देते चलें कि युवक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड मे किराए के मकान में रहकर वाहन चालक का काम करता था।  युवक को स्वास्थ्य विभाग ने परिवार सहित होम क्वारंइन किया। लेकिन वह 24 घण्टे के भीतर परिवार के साथ मकान में ताला लगाकर गायब हो गया। मोहल्ले वालो ने इसकी जानकारी सिविल लाइन पुलिस  को थी। होम क्वारंइन से गायब होने के बाद पुलिस ने युवक की पता साजी शुरू की।
 
             सायबर सेल ने मोबाइल ट्रेस कर बताया कि युवक इस समय सीपत थाना क्षेत्र के किसी गाव में है।  शनिवार देर शाम बिलासपुर पुलिस के साथ सीपत पुलिस ने युवक को उसके गांव से धर दबोचा। पकड़े जाने के बाद युवक ने बताया कि वह चार दिन पहले ही शहर गया था । किराए के मकान में पहुचते ही मोहल्ले वालों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के साथ 20 दिन के लिए होम क्वारंइन कर दिया। घर मे कैद होकर बोर होने से बचने के लिए वह घर में ताला लगाकर  परिवार के साथ अपने गांव आ गया।
                   
सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज
 
होम क्वारंइन में परिवार सहित रखे गए युवक के ऊपर सिविल लाइन थाना में लॉकडाउन के उलंघन और महामारी अधिनियम की धारा के साथ 188 कायम कर अपराध दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि सीएमएचओ के लिखित आदेश के बाद युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
close