प्रदेश कांग्रेस नेता और मेयर का रैपिड टेस्ट..दोनों ने कहा..कोरोना प्रकोप से बचने दिशा निर्देशों का करें पालन

BHASKAR MISHRA
 
बिलासपुर—– स्वास्थ्य विभाग ने महापौर रामशरण यादव और प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव  का रविवार को रैपिड रैण्डम कोरोना टेस्ट किया। इस बहाने लोगों को संदेश भी दिया कि टेस्ट करवाने से झिझक से बचा जाए। जानकारी हो कि एक दिन पहले नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने भी रैण्डम कोरोना टेस्ट करवाया था। लोगों को संदेश दिया कि बेझिझक टेस्ट करवाएं । ऐसा कर खुद समेत परिवार और समाज को सुरक्षा का अहसास कराएं।
 
                  मालूम है कि देश इस समय कोरोना प्रकोप से गुजर रहा है। बावजूद इसके लोग कोरोना टेस्ट से बचने की हर संभव कोशिश करते नजर आ रहे हैं।  लोगों को जागरूक करने स्वास्थ्य विभाग ने शहर के व्हीआईपी का रैण्डम रैपिड कोरोना टेस्ट अभियान चलाया है। एक दिन पहले नगर विधायक शैलेष पाण्डेय का भी कोरोना टेस्ट किया गया। 
 
            इसी क्रम में 26 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग टीम कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के निवास पहुंची।  स्वास्थ्य टीम ने अटल श्रीवास्तव का रैपिड रैण्डम कोरोना टेस्ट किया। जानकारी हो कि लॉकडाउन के समय अटल श्रीवास्तव भी कोरोना पीड़ितों की सेवा में लगातार सक्रिय थे। कमोबेश आज भी वही स्थिति है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेयर रामशरण यादव का भी टेस्ट किया। सबको मालूम है कि महापौर रामशरण यादव भी कोरोना प्रकोप की जानकारी के बाद लगातार जनता के बीच सेवा कार्य को अंजाम दे रहे हैं। 
   
                  दोनो नेताओं का रैपिड टेस्ट स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य सहायक स्वास्थ्य अधिकारी विजय सिंह ने किया।टेस्ट प्रक्रिया के बाद मेयर रामशरण ने बताया कि कोरोना संक्रमण के इस काल में सावधानी बहुत जरूरी है। लॉकडाउन के बाद लगातार शहर भ्रमण के दौरान लोगों से सम्पर्क में रहा। समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान इस दौरान  सोशल डिस्टेंसिंग के उपाय को भी ध्यान रखा गया। बावजूद इसके जनता को सकारात्मक संदेश देने के लिये कोरोना टेस्ट कराया है।
   
             वहीं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अटल ने बताया कि कोरोना से बचने का बहरहाल एक मात्र उपाया सावधानी है। लोग शासन के निर्देशों का पालन करें। साथ ही लोगों को जागरूक भी करें। चूंकि इस दौरान जनता के बीच लगातार रहना हुआ। इस बात को ध्यान में रखते हुए ही लोगों के बीच संदेश  देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड टेस्ट किया है।
close