डेली नीड्स संचालक पर कार्रवाई..बेच रहा था सिगरेट गुटखा..अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- तारबाहर क्षेत्र स्थित डेली नीड्स संचालक पर तारबाहर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार महामाया डेली नीड्स अमित हरजानी चोरी छिपे गुटखा, पान सामाग्री और सिगरेट बेज रहा था। मुखबीर की खबर सही पायी गयी। आरोपी पर धारा 188 के तहत अपराध कायम  किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   तारबाहर थानेदार प्रदीप आर्य ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि महिमा बिग बाजार के पास चोरी छिपे दुकान संचालक गुटखा,पान सामाग्री और सिगरेट का व्यवसाय कर रहा है। सूचना तसदीक होने के बाद मौके पर प्रधान आरक्षक अरविन्द सिंह के साथ आरक्षक निखिल राव जाधव, आरक्षक विजय पाण्डेय को रवाना किया गया।

                               पुलिस ने महामाया डेली नीड्स संचालक अमित हरजानी को प्रतिबंधित सामाग्री की बिक्री करते पाया। पुलिस ने तत्काल अमित हरजानी को हिरासत में लिया। पूछताछ के बताया कि वह सरकन्डा थाना क्षेत्र के बंगालीपारा गली नम्बर 2 में रहता है। 

       थानेदार आर्य ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लाक़़डाउन का उल्लंघन किया है। अमित पर 188 का आरोप दर्ज किया गया है।

close