पोर्टरों के बीच किया गया राशन वितरण..रेल प्रबंधन ने कहा..स्थिति सामान्य होने तक करेंगे मदद..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-लॉकडाउन के बाद देश समेत बिलासपुर रेलवे जोन में भी तीन मई तक सभी गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। गाड़ियों के रद्द होने से रेलवे सहायकों और रेलवे से जुड़े दैनिक कार्य करने वालों की आर्थिक हालत दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। सहायकों और अन्य लोगों की गिरती आर्थिक स्थिति के मद्देनजर  रेलवे प्रशासन, वाणिज्य विभाग समेत सभी विभागों के कर्मचारियों ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है।
 
            रेलवे प्रशासन के अलावा विभिन्न संगठन, जिला प्रशासन और अन्य संस्थान समन्वय के साथ लोगों का लगातार सहयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पुलकित सिंघल ने विभिन्न संसाधनों से समन्वय बनाते हुए पर्याप्त मात्रा में राशन सामग्री का प्रबंध किया है।
 
            अपर मंडल रेल प्रबंधक वेदिश धुवारे ने आज बिलासपुर स्टेशन के लगभग 135 रेल सहायकों यानि लाइसेंसधारी पोर्टरों के बीच पहुंचे।  उन्होने सभी के बीच राशन सामग्री का वितरण किया। सभी लोगों को राशन पैकेट में चांवल, दाल, आटा, तेल समेत अन्य जरूरी सामान दिए गए।
 
              धुवारे ने सभी रेलवे सहायाकों को आश्वस्त किया कि स्थिति सामान्य होने तक रेल प्रशासन उनके साथ ही। राशन की व्यस्था उनकी जिम्मेदारी है। राशन वितरण के समय मंडल वाणिज्य प्रबंधक किशोर निखारे, स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र गुप्ता, एसएसई  बेनर्जी विशेष रूप से मौजूद थे। 
close