पुलिस कप्तान समेत 51 लोगों ने कराया कोरोना टेस्ट..50 पार पुलिस कर्मचारियों का हुआ हेल्थ चेकअप

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- बिलासागुड़ी में आयोजित कोरोना टेस्ट शिविर में पहुंचकर बिलासपुर पुलिस कप्तान समेत सभी पुलिस स्टाफ ने टेस्ट कराया है। शिविर में टेस्ट के दौारन लोगो से सीधे संपर्क आने वाले जवानों और अधिकारियों का टेस्ट किया गया। ट्रेफिक ड्यूटी, पेट्रोलिंग ड्यूटी समेत थाना प्रभारियों और जवानों को जोड़कर कुल 51 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की पहले दिन जांच हुई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के 65 अधिकारी और कर्मचारियों ने भी चेकअप कराया।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे व पाये देश प्रदेश की विश्वसनीय खबरे
 
                     पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा बिलासपुर रेंज और पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल की पहल पर 29 अप्रैल 2020 से बिलासागुडी में पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों का कोराना टेस्ट और हेल्थ चेकअप प्रारम्भ किया गया है।
 
        जानकारी हो कि जिले धारा144 प्रभावी है। जिसके चलते पुलिस अधिकारी और कर्मचारी लॉकडाउन को प्रभावी तरीके से लागू कराने में फिल्ड में तैनात है। आम नागरिकों के सीधे संपर्क में भी है । जिसके कारण पुलिसकर्मियों में भी कोराना के संक्रमण का खतरा बना हुआ है। चूंकि पुलिसकर्मी कोराना और जनता के बीच ढाल के तौर पर खड़े है। उन्हें भी संक्रमण मुक्त रहना जरूरी है।
 
                  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस कप्तान ने  पुलिस कर्मियों का कोराना टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। फील्ड में तैनात पुलिस कर्मचारियों का चरणबद्ध तरीके से कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।  आम जनता के सीधे संपर्क में आने वाले ट्रेफिक अधिकारी, जवान,फिक्स प्वाइंट ड्यूटी और पेट्रोलिंग ड्यूटी में लगे अधिकारी,कर्मचारी और कुछ थाना प्रभारियों को मिलाकर पहले दिन कुल 51 लोगो का कोराना टेस्ट किया गया।
 
                      पुलिस कप्तान ने बताया कि अधिक उम्र वालों पर सर्वाधिक कोरोना का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए 50 वर्ष या इससे ऊपर के सभी पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य जांच भी  कराई जा रही है। ऐसे लोगों का अलग से कोराना टेस्ट होगा।  आज 50 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के कुल 65 पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य जांच कराई गयी है। जांच आगामी कुछ दिनों तक लगातार जारी रहेगी।  पुलिस के सभी अधिकारी और र्मचारियों का कोराना टेस्ट कराना अनिवार्य है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close