डीजीपी ने कहा..शानदार रहा नायक का सेवाकाल..रिटायर्ड होने पर..सीएम राहत कोष में दिया 1 लाख रूपए दान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
रायपुर—- पुलिस की लम्बी सेवा के बाद डीईजी राधेश्याम नायक रिटायर्ड हो गए। डीजीपी की उपस्थिति में आरएस नायक का सम्मान किया गया। इस दौरान डीआईजी आरएस नायक ने कोरोना पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में 1 लाख रुपये का दान भी किया।
         
               पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीआईजी लेखा एवं कल्याण राधेश्याम नायक गुरूवार को रिटायर्ड हो गए। सादगी भरे समारोह में आरएस नायक के सेवाकाल को याद किया गया। नायक ने कोरोना संक्रमण से लड़ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का दान किया।
 
                       विदाई समारोह में आरएस नायक ने एक लाख रूपए का चेक डीजीपी डीएम अवस्थी को दिया। डीजीपी अवस्थी ने कहा कि दान की गई सहायता राशि जरूरतमंदों के काम आएगी। राधेश्याम नायक  ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे।  अपने सेवाकाल में हमेशा गरीबों, जरूरतमंदों को न्याय  दिलाते रहे। सेवा निवृत्ति के अवसर पर भी उन्होंने उसी भाव से जरूरतमंदों का ख्याल रखा।
 
              डीजीपी डीएम अवस्थी ने इस दौरान नायक के सेवाकाल पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एडीजी अशोक जुनेजा, एडीजी हिमांशु गुप्ता, आईजी प्रदीप गुप्ता, डीआईजी ओपी पाल, सुशील चंद्र द्विवेदी, एच आर मनहर, एसपी सुरक्षा एमएल कोटवानी, एआईजी राजेश अग्रवाल, अरविंद कुजूर, मिलना कुर्रे, वाय पी सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे।सभी अधिकारियों ने डीआईजी राधेश्याम नायक के कार्यकाल की सराहना की। साथ ही नायक को उज्जवल जीवन की शुभकामनाएं दीं।
close