सिने जगत को करारा झटका..कला मंच ने किया दोनों अभिनेताओं को याद.. बताया..योगदान को भुलाना नामुमकिन

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर। फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर को कला संगम सांस्कृतिक मंच परिवार ने श्रद्धांजली दी है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही मनोरंजन जगत में दिए गए योगदान को याद भी किया है।

                 मंच के कलाकार और पदाधिकारियों ने बताया कि हिंदुस्तान फिल्म इंडस्ट्रीज को पिछळे दो दिनों जितनी क्षति हुई है उसकी भरपाई नामुमकिन है। एक दिन पहले इरफान खान तो दूसरे दिन मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। दोनों कलाकारों के निधन से देश स्तब्ध है । कला जगत में शोक की लहर है। दोनों कलाकारों के चाहने वालों में गहरा दुख है।

                   कला संगम सांस्कृतिक मंच परिवार के संस्थापक आलेख वर्मा, अध्यक्ष गिरीश त्रिवेदी, संयोजक अब्दुल अलीम, दीपक जावलकर भूपेश वैष्णव धनंजय अनुपम प्रभाकर शास्त्री ललित अग्रवाल राजेश गुप्ता निरंजन सिंह राकेश सिंह विरेन्द्र गहवई प्रकाश त्रिवेदी योगेश त्रिवेदी परमजीत मरहास दीपक मिश्रा योगानंद साहू मंजू शर्मा सूश्री श्रूति वर्षा तिवारी राजा सोनी नवीन सोनी महेश श्रीवास्तव सुंदर श्रीवास्तव राजेन्द्र केशरवानी रिंकू श्रीवास्तव ने दोनों कलाकारों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देक याद किया।

 
TAGGED:
close