नए जिलों का हो रहा तेजी से विकास

Chief Editor
4 Min Read

mungeli

मुंगेली।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब और किसानों की सरकार है और उनकी बेहतरी के लिए ही समर्पित है। डॉ. सिंह ने शुक्रवार को  दोपहर जिला मुख्यालय मुंगेली में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह नया जिला है। लगभग चार साल पहले मुंगेली सहित बनाए गए सभी नौ नये जिलों में अब सड़क नेटवर्क सहित हर प्रकार की जन-सुविधाओं का तेजी से से विकास हो रहा है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                               मुख्यमंत्री ने संक्षिप्त प्रवास के दौरान जिले की जनता को लगभग 163 करोड़ 82 लाख रूपए के 186 विभिन्न निर्माण कार्यो की सौगात दी।  उन्होंने इनमें से करीब 46 करोड़ 49 लाख रूपए के पूर्ण होे चुके 46 निर्माण कार्याे का लोकार्पण और 117 करोड़ 33 लाख रूपए के 140 नये स्वीकृत निर्माण कार्यो का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। डॉ. सिंह ने वहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री पुन्नूलाल मोहले, संसदीय सचिव  तोखन साहू, लोकसभा सांसद  लखन लाल साहू, विधायक  राजू सिंह क्षत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बघेल और स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में जिले के किसान तथा आम नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर वहां जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी का भी शुभारंभ और अवलोकन किया।

                                        मुख्य अतिथि की आसंदी से समारोह में  जनसभा को सम्बोधित करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि चार साल पहले वर्ष 2012 में नौ नये जिलों का गठन किया गया था। जिला बनने के बाद मुंगेली में भी विकास की गति में तेजी आयी है। सभी नये जिलों में लगभग हर प्रकार की अधोसंरचनाओं का तीव्र गति से निर्माण हुआ है और हो रहा है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार वास्तव में गांव, गरीब और किसानों के समग्र विकास के लिए समर्पित है। किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने सहकारी समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य नीति के तहत धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष सूखे की प्राकृतिक विपदा आई है, लेकिन हमारे किसानों और ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं है। विपदा की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है। राज्य सरकार ने लगभग 22 लाख किसानों को अगले साल खरीफ के दौरान बोनी के लिए एक क्विंटल तक धान बीज निःशुल्क देने का निर्णय लिया है। उन्हें फसलों की सिंचाई के लिए कृषक जीवन ज्योति योजना के तहत पहले से ही हम 7500 यूनिट बिजली हर साल निःशुल्क दे रहे हैं, लेकिन इस वर्ष सूखे की स्थिति को देखते हुए उन्हें डेढ़ यूनिट अतिरिक्त बिजली भी मुफ्त देने का निर्णय लिया गया है। इस प्रकार सूखाग्रस्त जिलों के किसानों को इस वर्ष नौ हजार यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।

 

close