20 करोड़ मजदूर हुए मजबूर..पीआर ने जताई चिन्ता..कहा..केन्द्र को देना होगा राजस्व..मानना हो गा 3 सूत्रीय प्रस्ताव

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर–-ट्रेड यूनियर कांउसिल ने मई दिवस पर 134 वां स्थापना दिवस मनाया। कोरोना प्रकोप के मद्देनजर कार्यक्रम के दौरान सभी लोग शासन के दिशा निर्देशों का पालन भी किया। साथ ही मजदूरों की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की । कार्यक्रम में  नगर निगम महापौर रामशरण यादव भी बतौर अतिथि मौजूद थे।
 
           134वें स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ और ट्रेड यूनियन कांउसिल अध्यक्ष ने मजदूरों को लेकर चिंता जाहिर की। पीआर यादव ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद दुनिया के श्रमिक वर्ग पर अभूतपूर्व संकट है। अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार दुनिया में 160 करोड़ श्रमिक बेरोजगार हो चुके है। अकेले भारत में यह संख्या 20 करोड़ से अधिक है। 
 
             दुख जाहिर करते हुए यादव ने कहा कि लाकडाउन के पहले केन्द्र सरकार ने प्रभावित हिस्सों को होने वाली तकलीफ पर विचार ही नहीं किया। जिसका नतीजा यह है कि आज करोड़ों मजदूर सड़क पर घऱ की तरफ जाने वाली सड़कों का रास्ता नाप रहा है। दुनिया भर की सरकारें मजदूरों को राहत पैकेज दे रही है। लेकिन मोदी सरकार कर्मचारियों की भत्ते काट रही है। गरीब लोग भूखमरी का शिकार हो रहे हैं। वहीं दुनिया को ताकत देने वाला मजदूर दूसरों के रहम करम पर जिंदा है। केन्द्र सरकार अब राज्य सरकार के आय को भी छीन रही है।
     
                    अपने संबोधन में ट्रेड यूनियर अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुखिया ने लोगों  से की अपील की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के सभी कर्मचारी एक दिन का वेतन एक बार फिर मुख्यमंत्री राहत कोष को देंगे। कार्यक्रम को नन्द कश्यप, महेश श्रीवास, किशोर शर्मा, जीआर चन्द्रा, प्रशांत मुकाशे, आरएन राजपूत, भी संबोधित किया। 
 
11 हजार रूपए का सहयोग
 
                   इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने मेयर रामशरण यादव को 11 हजार रूपए का चेक दिया। कर्मचारी नेता पीआर यादव ने बताया कि राशि से असहाय,गरीबों और भूखों को भोजन कराया जाएगा। 
 
तीन बिन्दु वाला प्रस्ताव पारित
 
       स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारी और ट्रेड यूनियन के नेताओं ने तीन बिन्दु वाला प्रस्ताव सर्वसम्मत से पारित किया। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रस्ताव के माध्यम से केन्द्र सरकार से मांग की है कि देश भर में फंसे श्रमिकों को उनके प्रांत तक पहुंचाने के लिए विशेष रेलगाड़ी चलाई जाए। श्रमिकों को घर तक पहुंचाने के लिए  बस व्यवस्था हो। देश के जाने माने अर्थशास्त्रियों के मंशानुरूप जरूरत मंद परिवार को बिना राशन कार्ड अनाज उपलब्ध करायी जाए।  हर परिवार को हजार रूपए महीना दिया जाए। 
 
              कार्यक्रम के अन्त में मेयर रामशरण यादव, टीयूसी अध्यक्ष पीआर यादव, पवन शर्मा, रामकुमार यादव, मतीना बंजारे, मधु सूद, सुनील मिश्रा, लीलाधर भांगे, ईश्वर चन्द्रा अभिषेक श्रीवास ने शहीद श्रमवीरों को पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजली दी।
close