महासमुंद में पकड़ाया मंजनू वकील

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

qeqweqqeqeqewबिलासपुर—अश्लील एस.एम.एस कर लंबे समय से डराने धमकाने वाला वकील आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही  गया। अश्लील एएएमएस से परेशान महिला वकील ने कुछ समय पहले सिविल लाइन पुलिस में शिकायत की थी। एक वकील उसके नम्बर पर लगातार अश्लील एसएमएस कर परेशान कर रहा है। पुलिस ने नम्बर ट्रेस करने के बाद आरोपी को आज महासमुंद के पिथौरा गांव से हिरासत में लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          अश्लील एसएमएस से परेशान महिला वकील प्रियंका शुक्ला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आज एक वकील को हिरासत में लिया है। आरोपी का नाम राजू देवांगन है। जो काफी समय से अश्लील एसएमएस कर महिला वकील को परेशान कर रहा था। महिला वकील ने थाने में शिकायत की थी अधिवक्ता राजू देवांगन मना करने पर उसे धमकी भी देता है।

                          सिविल लाइन पुलिस ने पतासाजी के बाद आरोपी वकील को महासमुंद स्थित पिथौरा से हिरासत में लिया है। फिलहाल पूछताछ चल रही है। पुलिस के अनुसार साइबर अपराध के तहत् आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

close