कांग्रेस नेता अटल और विजय ने कहा.. भाजपा ने देवभूमि को किया बरबाद.. दम है तो प्रधानमंत्री करें शराबबन्दी का एलान

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— कोरोना काल में अब कोरोना से ज्यादा गर्म मामला शराब का हो गया है। भाजपा नेता लगातार पिछले दो दिनों से सरकार पर चढ़ाई कर रहे हैं। आज पूर्व आबकारी मंत्री अमर अग्रवाल ने भी कांग्रेस की शराबबन्दी की मंशा पर शक किया है। प्रेस वार्ता कर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। जवाब में आज कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने नहले पर दहला छोड़ा है। पिछले पन्द्रह साल का हिसाब किताब पेश कर भाजपा को आड़े हाथ लिया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                कोरोना काल में शराबन्दी का मामला गर्म है। इन दिनों कोरोना से ज्यादा चर्चा शराब को लेकर है। कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा नेताओं और पुरानी सरकार पर निशाना साधा है। 

              पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विजय केशरवानी ने कहा कि हम प्रदेश में पूर्ण शराबन्दी की तरफ बढ़ रहे हैं। इसकी प्रक्रिया होती है। प्रक्रिया के अधीन ही शराबबन्दी करेंगे। हमारे सामने पांच साल है। घोषणा पत्र में कमोबेश ज्यादा बड़े से लेकर छोटे तक सभी वायदों को मात्र दो साल के अन्दर पूरा कर दिखाया है। अब शराबन्दी ही एक बड़ा मामला है। जल्द ही उस तरफ हम बढ़ भी रहे हैं।

                विजय ने बताया कि शासन ने शराबबन्दी को लेकर तीन समितियों का गठन किया है। इसमें राजनीतिक समित, प्रशासनिक समिति,सामाजिक समिति का गठन किया है। समितियां रिपोर्ट देंगी। इसके बाद शराबन्दी की तरफ कदम बढ़ाया जाएगा।

                            सवाल जवाब के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने भाजपा और अमर अग्रवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले उत्तरप्रदेश और उत्तराखण्ड में शराबबन्दी करवाए। भाजपा को धर्म की राजनीति करना खूब आता है। उत्तराखण्ड को देवभूमि कहा जाता है। वहां खुलेआम शराब परोसा जाता है। अमर अग्रवाल को यह भी पता होना चाहिए की पिछले दो दिनों में योगी की सरकार ने इतना शराब बेचा कि सारे रिकार्ड ध्वस्त हो गए। हिम्मत है तो यूपी में शराबबन्दी कर के दिखाए। देवभूमि उत्तराखण्ड में शराब का कारोबार फल फूल रहा है उसे बन्द करें। हमारे पास तो पांच साल का समय है। आज नहीं तो कल शराब की बिक्री पर प्रतिबन्ध लगना ही है। हम वादा पूरा करेंगे।

                अटल श्रीवास्तव ने इस दौरान भाजपा शासित राज्यों में शराबबिक्री को लेकर जानकारी दी। और कहा कि पहले वहां कि चिन्ता करें । यहा भूपेश सरकार लोगों की  चिन्ता कर रही है।

                 सवाल जवाब के बीच विजय ने कहा कि यदि भाजपा में दम है तो प्रधानमंत्री से कहें। क्योंकि वह शाम होते ही टीवी पर बड़ी बड़ी घोषणा करते हैं। महीने में मन की बात करते हैं। देश और प्रदेश की जनता की बातों को भी रखें। जिस तरह उन्होने एक शाम देश भर में जीएसटी लागू होने का एलान किया। एक शाम नोटबन्दी का एलान किया। फिर लाकाडाउन की भी घोषणा की। यदि भाजपा नेताओं में हिम्मत है तो प्रधानमंत्री से एक शाम एलान करवाएं कि देश में इस दिन से पूर्ण शराबबन्दी लागू है। ऐसा करते ही हम वायदा करते हैं कि देश में छत्तीसगढ़ पहला राज्य होगा जहां सबसे पहले दुकानों में हमेशा की तरह ताला लटका दिया जाएगा। 

                प्रेसवार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने शराबन्दी को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में अब तक उठाए गए प्रयासों की जानकारी दी। पिछले पन्द्रह सालों में रमन सिंह और अमर अग्रवाल ने शराबबन्दी को लेकर क्या प्रयास किया और कितनी सफलता मिली। इस बात को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।

            प्रेसवार्ता के समय बिलासपुर कांग्रेस प्रभारी चुन्नीलाल साहू,प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी,जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रेमचन्द जायसी,अभयनारायण राय,विशेष रूप से मौजूद थे।

close