सीएम पर अभद्र टिप्पणी..कांग्रेसियों में आक्रोश.टिकटॉक बनाने वाला गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
दुर्ग— टिक टाक पर सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के बाद कांग्रेस नेता ने दुर्ग सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार एफआईआर नमन सिंह राजपूत के खिलाफ लिखा गया है। रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन महामंत्री और प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष संदीप दुबे के निर्देश पर ज़िला कांग्रेस विधि विभाग दुर्ग अध्यक्ष प्रीतम देशमुख ने कराया है। मामले में शिकायत प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, बीएल सोनी समेत अन्य अधिवक्ताओं ने भी की है। 
 
            प्रदेश विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप दुबे और प्रदेश कांग्रेस महारमंत्री ने टिक टाक पर प्रायोजित तरीके से सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग को लेकर नाराजगी जाहिर की है। दोनों नेताओं के निर्देश पर दुर्ग विधि विभाग प्रमुख प्रीतम देशमुख ने नमन सिंह राजपूत के खिलाफ सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराया है। 
 
             प्रीतम देशमुख समेत दुर्ग जिले के अन्य बड़े नेताओं ने बताया कि अमन सिंह राजपूत ने अपने टिकटोक विडिओ मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया है। टिकटाक वीडियों को सभी वाट्सअप समूह मे वायरल किया जा रहा है। चूंकि नमन अपने आप को बीजेपी कार्यकर्त्ता बताता है। जाहिर सी बात है कि इसके पीछे भाजपा नेताओं का हाथ होने से इँकार नहीं किया जा सकता है।
 
                  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने बताया कि अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे आक्रोष है। रिपोर्ट दुर्ग के  अलावा कुरुद और बेरला मे भी दर्ज किया गया है। आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। पता लगाया जा रहा है कि इस टिकटाक के पीछे कहीं भाजपा संगठन का हाथ तो नहीं है। बहरहाल अमन को  भारतीय दंड सहिंता की धारा 294, 504 और 505 के तहत गिरफ्तार किया गया है। 
close