धान लुए बर बिरकोना आइस बोरा साहब…..

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

birkona me fasal katai prayog(32)बिलासपुर—संभागायुक्त  सोनमणि बोरा ने आज ग्राम बिरकोना में फसल कटाई प्रयोग के तहत् खुद धान काटने में हाथ आजमाया। लोगों को धान काटते देख वोरा ने ना केवल फसल का निरीक्षण किया बल्कि हसियां लेकर धान भी काटा। उपस्थित लोगों में संभागायुक्त के नए अवतार को लेकर बुहत उत्सुक होते देखा गया।  इस दौरान अपर कलेक्टर जी.एस.मौर्य, एसडीएम, तहसीलदार और  संबंधित राजस्व अमला मौजूद था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           संभागायुक्त  सोनमणि बोरा ने फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण करते हुए कहा कि किसान बड़ी मेहनत के साथ धान का उपज लेते हैं। सरकार किसानों के प्रति चिन्तित है। उनके उपज का एक-एक दाने खरीदी की जायेगी।  जिन किसानों का अल्प वर्षा के कारण फसल प्रभावित हुआ है। उन्हें फसल बीमा योजना का लाभ भी मिलेगा।

              बिरकोना के किसान  कमल साव के खेतों में फसल कटाई का प्रयोग किया गया। साव ने एक एकड़ चार डिसमील में स्वर्णा धान बोया है। उसके खेत में मौके पर उपस्थित संभागायुक्त, अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों ने भी धान कटाई की। इसके बाद कटे हुए धान को मिंजाई कर धान फसल कटाई के निर्धारित फार्मूला के तहत् तौला गया। इस दौरान किसानों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

close