रजनीश को जिला अध्यक्ष की ताजपोशी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20151130-WA0015बिलासपुर– भारतीय जनता पार्टी ने आज रजनीश सिंह का नाम घोषित कर पिछले कुछ दिनों से चल रहे अध्यक्ष पद पर कौन के कयासों पर विराम लगा दिया है। करबला स्थित जिला भाजपा कार्यालय में रजनीश सिंह को भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर जिले के सभी विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    भारतीय जनता पार्टी ने आज रजनीश सिंह को महामंत्री से  पदोन्नत कर जिला बिलासपुर भाजपा अध्यक्ष बना दिया है। इस मौके भाजपा के दिग्गज नेता अमर अग्रवाल,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक,निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारेख,गृहनिर्माण संसदीय सचिव भूपेन्द्र सवन्नी,तखतपुर विधायक राजू क्षत्रीय पूर्व जिला अध्यक्ष राजा पाण्डेय,महामंत्री घनश्याम कौशिक बेलतरा विधायक प्रतिनिधी  विजय धर दीवान मौजूद थे।इसके अलावा बैठक में नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित थे।

                                  रजनीश सिंह के नाम के एलान के पहले वरिष्ठ और कनिष्ठ नेताओं के बीच जमकर मंथन हुआ । इस दौरान सभी नेता एक नाम पर केन्द्रित होने का प्रयास किया । सर्वसम्मति के बाद जिला अध्यक्ष के लिए रजनीश सिंह का नामांकन भरवाया गया। आखिर में एक नाम होने के कारण चुनाव अधिकारी पारेख ने रजनीश सिंह को बिलासपुर भाजपा इकाई का अध्यक्ष घोषित किया।

        मालूम हो कि भाजपा जिला अध्यक्ष की दौड़ में रजनीश सिंह के अलावा रामदेव कुमावत और घनश्याम कौशिक का भी नाम पिछले कुछ दिनों से चल रहा था। अंत में सर्वसम्मति से आज करवला स्थित भाजपा कार्यालय में रजनीश सिंह का नाम फायनल हुआ।

close