दूरदर्शन पत्रकार के साथ जबरदस्ती और गाली गलौच..पांचो आरोपी गिरफ्तार..न्यायालय में पेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— बीती रात दूरदर्शन पत्रकार के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने गाली गलौच के साथ मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पत्रकार के साथ धक्कामुक्की भी हुई। मामले की शिकायत तारबाहर थाना में दर्ज कराया गया। पुलिस ने सभी पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                बीती रात दूरदर्शन पत्रकार कमल दुबे निवासी विनोवानगर ने तारबाहर थाना पहुंचकर पांच लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत की। कमल दुबे ने बताया कि करीब साढ़े दस बजे काम के बाद अपने घर लौट रहा था। उनके निवास के पास स्थित सरस्वति शिशु मंदिर के सामने कुछ लोग भीड़ लगाकर खड़े थे। फिर मैने सभी को समझाइश देकर घर जाने को कहा। इसमें से कुछ लोगों ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। जब मैने वीडियों बनाने मोबाइल निकाला तो मोंटी नाम का लड़का धक्कामुक्की करते हुए मोबाइल छीनने का प्रयास किया। 

                कमल दुबे ने अपनी शिकायत में बताया कि इस दौरान मोंटी समेत विनोद कुमार साहू,संतोष दास महंत, साजीत खान, माजू खान और धर्मेन्द्र गिरी गोस्वामी ने गंदी गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। कमल की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 294 , 147 के तहत अपराध दर्ज किया।

         तारबाहर थानेदार प्रदीप आर्य ने बताया कि रविवार को सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

close