1991 मजदूरों को लेकर पहुंची 2 ट्रेन.. बसों से भेजा गया क्वारंटीन सेन्टर.. अन्य जिलों के श्रमिक भी शामिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- साबरमती और हैदराबाद से करीब 2000 की संख्या में प्रवासी मजदूर विशेष ट्रेन से बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान जिला प्रशासन की टीम स्वास्थ्य अमले के साथ स्टेशन पर नजर आयी। सभी यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ट्रेन से उतारा गया। सभी या्त्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी थी।
 
                      पहली ट्रेन साबरमती से करीब 12 बजे 1387 प्रवासी मजदूरों को लेकर बिलासपुर पहुंची। स्टेशन पर उतरने से पहले सभी मजदूरों के हाथ को सेनेटाइज किया गया। साथ ही अधिकारियों ने सभी को  सोशल डिस्टेंसिंग पालन कराते स्टेश पर उतारा। इस दौरान डाक्टरों की टीम ने बारी बारी से प्रवासी मजदूरों का थर्मो मशीन से तापमान नोट किया। साथ ही नोडल अधिकारी सुरेश सिंह के निर्देश पर प्रवासी मजदूरों को एक एक कर सूची मिलान के बाद जगह जगह रवाना किया गया।
 
                   नोडल अधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि पहली ट्रेन में कुल 1387 प्रवासी मजदूर पहुंचे। इसमें बिलासपुर के 992, बिल्हा के 79, कोटा के 79, मस्तूरी के 796 और अन्य जिला जैसे मुंगेली,बालौद,बलौदा बाजार,दुर्ग और रायपुर समेत अन्य जिलों के 395 प्रवासी मजदूर सवार थे। सभी को बसों से सम्बधित स्थान के प्रशासन के हवाले किया गया। इन्हें अलग अलग जगह बनाए गए क्वारंटीन सेन्टर में रखा जाएगा। 
 
               दूसरी ट्रेन हैदराबाद से कुल 604 आए। इसमें बिलासपुर के 58, बिल्हा के 15 तखतपुर के 10 बिलासपुर नगर निगम के 12, कोटा के 17 और अन्य जिलों के 546 मजदूर हैं। सभी को निर्देशानुसार प्रशासन के हवाले कर क्वारंटीन सेन्टर भेजा गया है।
 
        मजदूरों की आगवानी करने स्थानीय विधायक समेत कांग्रेस के बड़े नेता औ जिला प्रशासन की भारी भरकम टीम मौजूद थी। इसके अलावा रेलवे प्रशासन के अधिकारी भी तैनात थे।
close