कांग्रेस लीगल सेल की आनलाइन बैठक..पदाधिकारियों ने कहा..विधि मंत्री से भी बताएंगे परेशानी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर——विधि विभाग के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष संदीप दुबे ने विडियो कॉन्फ्रेंस से दुर्ग संभाग पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक मे  प्रदेश के अधिवक्ताओं को करोना महामारी के कारण हो रही आर्थिक परेशानी के बारे में बताया गया। समस्या से निपटने सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग करने को लेकर चर्चा हुई। व्यक्तिगत रूप से मदद करने और  क्षेत्रीय विधायक और महापौर से मदद लेने का भी निर्णय लिया गया।
 
           बैठक मे ज़िला  न्यायालय में  शासकीय अभिभाषक, अतिरिक्त अभिभाषक के  रिक्त पदों की नियुक्ति शीघ्र करने को लेकर भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने विधि मंत्री को अवगत करने का निर्णय भी लिया। संदीप दुबे ने बैठक मे बताया की प्रदेश कांग्रेस कमिटी को सूचित किया जायेगा।
     
             आनलाइन विडीयो बैठक का संचालन महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी  विधि विभाग और आभार सचिव पूजा मोंगरी ने किया। बैठक मे विधि विभाग के पदाधिकारी सोनल गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष,  शकील अहमद सिद्दीकी उपाध्यक्ष, अजय पांडे राजकुमार देवांगन हेलिना मोसेस सयुंक्त सचिव प्रीतम देशमुख जिलाध्यक्ष, नीलू ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष , डीके बंजारे  प्रदेश सचिव ,मोनिका सिंह संयुक्त सचिव विकास चौधरी भिलाई नगर अध्यक्ष, संजय विश्वकर्मा सयुंक्त सचिव एवं  सौरभ ताम्रकार मौजूद थे।
close