बिलासपुर से नक्सली समर्थक ठेकेदार गिरफ्तार..SIT की कार्रवाई..कांकेर पुलिस को बताया 12 लोगों का नाम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— नकस्लियों से साठ गांठ के आरोप में बस्तर रेंज की विशेष पुलिस टीम ने बिलासपुर से प्रसिद्ध सड़क ठेकेदार निशांत जैन को गिफ्तार किया है। निशांत जैन को पुलिस ने एक दिन पहले शांतिनगर आवास में धावा बोलते हुए अपनी गिरफ्त में लिया है। पुलिस का आरोप है कि निशांत जैन का नक्सलियों से सांठ गांठ है। बहरहाल निशांत जैन से कांकेर में विशेष टीम पूछताछ कर रही है।नक्सलियों को समर्थन देने के आरोप में प्रदेश के मशहूर सड़क ठेकेदार निशांत जैन को बिलासपुर स्थित शांतिनगर से उनके निवास से गिरफ्तार किया गया है। निशांत जैन की गिरफ्तारी एक दिन पहले कांकेर पुलिस ने की है। बताते चलें कि निशांत जैन की गिनती सड़क निर्माण के क्षेत्र में बड़े ठेकेदारों में होती है। राजनांदगांव समेत अन्य दक्षिण छत्तीसगढ़ में उनकी ठेकेदारी है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि बड़े ठेकेदारों का नक्सलियों से मेलजोल है। कई ठेकेदार नक्सलियों के लिए शहरी नेटवर्क के रूप में काम करते हैं। ठेकेदार लोग निर्माण कार्य के दौरान नक्सलियों को आर्थिक सहयोग भी करते हैं। साथ ही नक्सली नेटवर्क का हिस्सा होते हैं। जानकारी के अनुसार एसआईटी के सामने निशांत जैन ने नक्सलियों से सम्पर्क होना स्वीकार किया है। पूछताछ के दौरान उन्होने 12 अन्य लोगों का नाम भी जाहिर किया है।

                फिलहाल कांकेर पुलिस और विशेष टीम निशांत जैन से पूछताछ कर रही है। 

close