4 साल बनाया शारीरिक रिश्ता.. शादी से इंकार..24 घंटे में पकड़ाया आरोपी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— चकरभाठा पुलिस ने छतौना निवासी एक युवक को बलात्कार के आरोप में पकड़ा है। आरोपी पर धारा 376 और 4,6 पास्को एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया है। आरोपी ने एक युवती के साथ 4 साल तक शारीरिक रिश्ता बनाया और बाद में शादी से इंकार कर दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई उसकी प्रेमिका की शिकायत पर की गयी है।चकरभाठा पुलिस के अनुसार युवती की शिकायत पर छतौना निवासी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। अपनी शिकायत में युवती ने बताया कि अभिषेक कौशिक शादी का झांसा देकर चार साल तक दैहिक शोषण किया। अब उसने शादी से इंकार कर दिया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

             शिकायत के बाद चकरभाठा पुलिस ने आलाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की तलाश शुरू की। थानेदार सुखनंदन पटेल ने बताया कि छतौना निवासी अभिषेक कौशिक ऊर्फ सोनू कौशिक पिता रिखीराम कौशिक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

Share This Article
close