24 घंटे में 14 अपराध दर्ज..जानकारी छिपाने का आरोप..विभिन्न धाराओं के तहत हुई कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
रायपुर—- छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों में अलग अलग अपराध में 14 से अधिक अपराध दर्ज किए है। पुलिस हेड क्वार्टर से जानकारी के अनुसार लाकडाउन के 15 मई को कुल 14 अपराध दर्ज हुए हैं। सभी पर लाकडाउन के दौरान क्वारन्टीन निर्देशों का उल्लंघन और जानकारी छिपाने का आरोप है।लाकडाउन के दौरान प्रदेश की पुलिस ने अलग अलग अपराध में 15 मई को कुल 14 अपराध दर्ज किए हैं। सभी लोगों पर लॉक डाउन, क्वारन्टीन निर्देशों का उल्लंघन का आरोप है। इसके अलावा जानकारी छिपाने वालों पर अपराध दर्ज किया गया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
 
            पीएचक्यू से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 14 अपराध दर्ज हैं। जिलेवार दर्ज अपराध संख्या  धमतरी, बलौदाबाजार.जशपुर में 1-1 अपराध दर्ज किए गए हैं। जबकि मुंगेली में 5, कोरबा में 4 और गौरेला पेंड्रा मरवाही में 2 अपराध दर्ज किया गया है। 
 
                पुलिस ने सभी पर आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए हैं।
TAGGED:
close