मनेन्द्रगढ़ में पकड़ाया वांटेड चोर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_20151202_145906बिलासपुर— तोरवा पुलिस ने विद्यानगर में एक पुराने चोरी के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी को मनेन्द्रगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी देवरीकला का रहने वाला है।  बहरहाल आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि फूल सिंह गोंड़ का शहर के अन्य चोरी के मामलों में भी हाथ हो सकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              पन्द्रह नवम्बर को विद्यानगर में एक चोरी के मामले में दिनेश अग्रवाल ने तारबाहर  थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई की कि उसके घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर आलमारी से नगद दो लाख पचास हजार रूपए और साढ़े चार लाख के जेवर पार कर दिया है।

                        बिलासागुड़ी में एडिशनल एसपी प्रशांत कतलम ने बताया कि पीड़ित दिनेश अग्रवाल ने 15 नवम्बर को अपनी शिकायत में बताया था कि जब वे लोग घर में सो रहे थे। देर रात पीछे की खि़ड़की को खोलकर अज्ञात चोर अंदर घुसा। ड्रेंसिंग टेबल के दराज से आलमारी का चाभी निकाला। आलमारी मे रखे नगद ढाई लाख रुपए समेत साढ़े चार लाख के जेवर को पार कर दिया।

                  जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को मालूम हुआ कि प्रार्थी के घर के बाहर सीसीटीवी फुटेज लगा हुआ है। फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ नहीं दिखा। लेकिन हाव भाव के आधार पर पुलिस ने अनुमान लगाया कि आरोपी देवरीकला का निवासी राम सिंह गोंड़ है। दबिश देने के पहले राम सिंह घर से भाग गया था। मुखबिर से सूचना मिली कि राम सिंह इस समय मनेन्द्रगढ़ में है। जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

               पूछताछ के दौरान राम सिंह ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पुलिस को नगद दो लाख रूपए और दो लाख का जेवर सुपुर्द किया है। बाकी जेवरों को निशानदेही पर बरामद करने की बात कही जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कतलम ने बताया कि आरोपी का शहर के अन्य चोरी के मामलों में हाथ हो सकते हैं। इसलिए न्यायालय से रिमांड की मांग की जाएगी।

                                                   बहरहाल पुलिस ने आरोपी पर धारा 457,380 का मामला दर्ज किया है।

close