आवारा कुत्ता पड़ गया भारी..पड़ोसी आमने सामने..केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी का थानेदार को फोन..कहा-आरोपी पर करें सख्त कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— पशु प्रेमी की शिकायत पर केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने बिलासपुर सिविल लाइन थानेदार को फोन कर कुत्ता के साथ मार पीट करने वाले आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। सिविल लाइन थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री ने फोन किया था। प्रार्थी महिला की शिकायत पर कुत्ता के साथ मारपीट करने वाली आरोपी महिला और कुत्ते की तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद अपराध दर्ज किया जाएगा। मामले में सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जानकारी केन्द्रीय मंत्री तक भेजी जाएगी। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने आवारा कुत्ता से मारपीट किए जाने की शिकायत पर सिविल लाइन थानेदार से फोन पर बातचीत की है। थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि एक दिन पहले अज्ञेय नगर निवासी किसी महिला ने कुत्ता को दौड़ा कर पीटा। मामले में जमकर विवाद हुआ। पशु प्रेमी एक एनजीओ संस्था ने मामले की शिकायत केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी से की। शिकायत करने वाली कोई मैडम वर्तिका पिल्लई हैं। केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने निर्देश दिया है कि मामले को गंभीरता से लिया जाए। बेवजह मूक जानवरों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

                सिविल लाइन थानेदार ने बताया कि शिकायत कर्ता वर्तिका की बातों को लिखित में लिया गया है। अब तालापारा अज्ञेयनगर क्षेत्र के सभी सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। पता लगाया जा रहा है कि कुत्ता के साथ मारपनीट करने वाली महिला या पुरूष कौन है। कुर्ते की तलाश हो रही है। जल्द ही पतासाजी के बाद पेटा कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कार्रवाई की जानकारी आलाधिकारियों के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री तक पहुंचा दी जाएगीइस्टाग्राम में अश्लील बातें और गाली गलौच करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

आखिर क्या है मामला

                मामला कुछ ऐसा है। तालापारा अज्ञेयनगर क्षेत्र में पिल्लई परिवार रहता है। पिल्लई परिवार के सामने एक खान परिवार रहता है।एक परिवार की महिला आवरा कुत्तों से परेशान थी। और उसने उसे दौड़ाकर मारा। परिवार की लड़की ने ऐसा करने से रोका।इसके बाद कुत्ता से नाराज परिवार ने परिवार से नाराजगी जाहिर की। कुछ घंटे बाद दोनों परिवार में कहा सुनी शुरू हुई। मामला गाली गलौच तक पहुंचा।

                 देर शाम  कुत्ता मारपीट घटना को एनजीओ के संज्ञान में लाया। करीब आठ बजे रात्रि के इन्स्टाग्राम में किसी ने जान से मारने की धमकी और अश्लील गाली गलौच किया। साथ ही उठा लेने की धमकी भी दी।इस बात से नाराज ने पेट एनजीओ के माध्यम से शिकायत केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी से की।

                   मेनका गांधी की फोन के बाद मामला गंभीर हुआ। सिविल लाइन थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत वर्तिका ने अपराध दर्ज करने की मांग की। साथ ही इंस्टाग्राम में जान से मारने की धमकी दिए जाने के साथ अश्लील गाली गलौच की भी शिकायत की है। जानकारी के अनुसार फेक आईडी से वर्तिका को धमकी दी गयी है। बहरहाल शिकायत के बाद आईडी को डिलीट कर दिया गया है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

        जानकारी मिल रही है कि वर्तिका ने अपनी शिकायत में किसी आशिफ खान का जिक्र की है। बताया जा रहा है कि कुत्ता के साथ मारपीट करने वाली महिला आशिफ की भाभी है।

close