घर में घुसकर पुलिस कार्रवाई..क्योंकि घर घुसकर दिया था घटना को अंजाम.. FIR के बाद भागने के फिराक में था आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ के आरोपी को फरार होने से पहले ही दबोच लिया गया। महिला ने मामले में शिकायत 15 मई को दर्ज करायी थी। पुलिस के अलाधिकारियों के निर्देश पर सरकन्डा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद उसके घर से गिरफ्तार किया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

               सरकन्डा थानेदार शनिप रात्रे ने बताया कि एक दिन पहले 15 मई को पीड़ित महिला ने थाना पहुंचकर बताया कि आरोपी घर के अन्दर घुसकर छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने बताया कि आरोपी का नाम शिवकुमार कैवर्त पिता स्वर्गीय होरीलाल कैवर्त है। आरोपी अशोक नगर अटल आवास जी/1 मकान में रहता है।

          अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि 14  मई को शाम 6 बजे अपने घर में अकेली थी। मौके का फायदा उठाकर वह घर पहुंचा और जबरदस्ती करने लगा। 

         शनिप रात्रे ने जानकारी दी कि महिला की शिकायत को आलाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। आरोपी पर धारा 354 और 454 के तहत अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू की गयी। इसी बीच उसे एफआईआर लिखे जाने की भनक भी लग गयी। इसके पहले वह घर से फरार होता घेराबन्दी कर आरोपी को घर से धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म को स्वीकार किया है।

             आरोपी को घेराबन्दी कर पकड़ते समय सहायक उपनिरीक्षक शादरदा सिंह, प्रधान आरक्षक जीतेश सिंह,महिला आरक्षक बबीता श्रीवास की भूमिका विशेष रही।

close